विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या में 2100 स्वदेशी ड्रोन के जरिए भव्य शो, भगवान राम के जीवन प्रसंगों ने लोगों को किया मंत्रमुग्ध

Published: Mon, 09 Nov 2026 10:45 PM (GMT+05:30)

जमघट के अवसर पर अयोध्या के आसमान में 2100 स्वदेशी ड्रोन के जरिए रामायण पर आधारित भव्य शो का आयोजन किया गया।

News Article Hero Image

डिजिटल, अयोध्या। दीपोत्सव की रौनक के बाद जमघट के मौके पर सोमवार की शाम अयोध्या के आसमान में एक बार फिर तकनीक और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से अयोध्यावासियों के लिए 2100 स्वदेशी ड्रोन के जरिए विशेष शो का आयोजन किया गया। इसमें आसमान पर उभरी रामायण के विभिन्न प्रसंगों ने लोगों को आकर्षित किया।

दीपोत्सव के मुख्य आयोजन में सात नवंबर को प्रस्तुत किया गया था, यह ड्रोन शो सोमवार को एक बार फिर स्थानीय लोगों के लिए आयोजित किया गया। करीब 2100 ड्रोन ने एक साथ उड़ान भरकर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान जी की भव्य आकृतियां बनाईं। इसके बाद रावण वध, पुष्पक विमान और भगवान श्रीराम की अयोध्या वापसी के दृश्य आसमान में साकार हुए। राम दरबार और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की आकृतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं।

WhatsApp Image 2026-11-09 at 9.36.44 PM

अद्भुत छटा के साक्षी बने न्यायमूर्ति

इस भव्य आयोजन के अवसर पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ की न्यायमूर्ति, बबीता रानी सहित अन्य गणमान्य अतिथि एवं वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे और इस अद्भुत छटा के साक्षी बने।

इस प्रस्तुति में रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि और रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास को भी स्थान दिया गया। संगीत और कथावाचन के बीच ड्रोन की बदलती आकृतियों के जरिए रामायण के प्रसंगों को क्रमबद्ध तरीके से दिखाया गया। रोशनी और आधुनिक तकनीक के तालमेल ने प्रस्तुति को और प्रभावशाली बना दिया।

दीपोत्सव के दौरान देश-दुनिया के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना यह ड्रोन शो जमघट पर अयोध्या के स्थानीय निवासियों के लिए फिर से देखने का अवसर लेकर आया। विशेष आयोजन के जरिए पर्यटन विभाग ने दीपोत्सव की उत्सवी छटा को एक और शाम तक बनाए रखा।

यह भी पढ़ें- दीपोत्सव से अयोध्या के कारोबार को नई रफ्तार, दुकानदारों की कमाई तीन गुना तक बढ़ी

यह भी पढ़ें- अयोध्या के 'दीपोत्सव' से लेकर ओडिशा के 'बड़ बड़ुआ डाका' तक, अलग-अलग राज्यों में अद्भुत हैं दीवाली की परंपराएं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।