रामनगरी के डॉ. वीरेंद्र RSSDI अवार्ड से होंगे सम्मानित, देश के सिर्फ दस डॉक्टरों का हुआ चयन
राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के डॉ. वीरेंद्र वर्मा को मधुमेह के उपचार और शोध में उनके विशिष्ट योगदान के लिए आरएसएसडीआई अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
-1788693619839_m.webp)
डॉ. वीरेंद्र RSSDI अवार्ड से होंगे सम्मानित।
HighLights
डॉ. वीरेंद्र वर्मा को आरएसएसडीआई अवार्ड से नवाजा जाएगा।
यह सम्मान मधुमेह उपचार और शोध में योगदान के लिए है।
देशभर से चुने गए दस चिकित्सकों में डॉ. वर्मा शामिल।
संवाद सूत्र, अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र वर्मा को बड़ी सफलता हासिल हुई है। उनको रिसर्च सोसाइटी फार दा स्टडी आफ डॉयबिटीज इन इंडिया (आरएसएसडीआई) अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
सम्मान मधुमेह (डॉयबिटीज) के उपचार, नियंत्रण एवं शोध के क्षेत्र में विशिष्ट और सराहनीय योगदान के लिए भारत की इस सर्वोच्च संस्था की ओर से दिया जाएगा। इसके लिए पूरे देश से सिर्फ दस चिकित्सकों को चुना गया है।
डॉ. वीरेंद्र ने बताया कि ये फेलोशिप 2026 का आयोजन 19 से 22 नवंबर 2026 तक बैंगलुरू के (अल्डोविया रिसार्ट एंड कन्वेंशन सेंटर)में 54वें वार्षिक राष्ट्रीय आरएसएसडीआई सम्मेलन होगा। इसके उद्घाटन समारोह में ही यह प्रदान किया जाएगा।
वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुज माहेश्वरी, निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. सुनील गुप्त, पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय विश्वनाथन एवं महासचिव डॉ. राकेश पारिख ने डॉ. वर्मा को शुभकामना देते हुए आमंत्रित किया।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह मार्तोलिया ने अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय चिकित्सकीय सफर में यह 6 वीं फेलोशिप है, जो उनकी दीर्घकालिक निष्ठा और उत्कृष्ट जनसेवा को दर्शाती है। उनकी इस उपलब्धि से मेडिकल कॉलेज के लिए बड़ी सफलता है।
कॉलेज के सीएमएस डॉ. अरविंद सिंह, अधीक्षक एवं मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. विमलेश वर्मा, डॉ. पीयूष गुप्त आदि ने भी डॉ. वीरेंद्र को बधाई दी।
यह भी पढ़ें- यूपी में विशेष पंचायत पुरस्कार के लिए 15 सितंबर तक आवेदन का मौका, 50-50 लाख रुपये मिलेगा इनाम
