अयोध्या दीपोत्सव 2026: पिपिरखौली गोशाला के गोबर से बने 5100 दीपकों से रोशन होगी रामनगरी
रमेश सिंह सेवा संस्थान ने पिरखौली गोशाला के गोबर से 5100 दीपक तैयार किए हैं, जो इस दीपोत्सव में अयोध्या को रोशन करेंगे।

HighLights
पिरखौली गोशाला के गोबर से 5100 दीपक तैयार किए गए।
ये दीपक अयोध्या के दीपोत्सव की शोभा बढ़ाएंगे।
यह पहल गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगी।
जागरण संवाददाता, अयोध्या। गो सेवा को पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता से जोड़ने की दिशा में रमेश सिंह सेवा संस्थान ने अनूठी पहल की है। पिरखौली स्थित अस्थायी गो आश्रय स्थल में संरक्षित गोवंश के गोबर से तैयार 5100 दीपक इस बार दीपोत्सव की शोभा बढ़ाएंगे।
संस्थान की ओर से तैयार इन दीपकों को सीडीओ केके सिंह को भेंट किया गया। सीडीओ ने गोशाला में किए जा रहे नवाचार की सराहना की। उन्होंने कहा कि गोबर जैसे प्राकृतिक संसाधन का सदुपयोग कर पर्यावरण अनुकूल उत्पाद तैयार करना सराहनीय प्रयास है।
इससे जहां स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन मिलेगा, वहीं गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी मदद मिलेगी।
संचालक उत्तम सिंह ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य निराश्रित गोवंश के संरक्षण के साथ गोशालाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। गोशाला में गोबर से दीपक समेत विभिन्न उपयोगी उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 10वें दीपोत्सव के महापर्व पर स्वागत को सजकर तैयार रामनगरी, आज से पांच दिवसीय उत्सव का शंखनाद