विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपोत्सव के लिए अयोध्या आ रहे तो इन मार्गों पर जाने से बचें, 8 नवंबर तक रूट डायवर्जन प्लान लागू 

Published: Thu, 05 Nov 2026 12:03 PM (IST)

अयोध्या में दीपोत्सव के लिए 6 नवंबर की मध्यरात्रि से 8 नवंबर तक विस्तृत यातायात डायवर्जन योजना लागू रहेगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. दीपोत्सव के लिए 6 से 8 नवंबर तक यातायात डायवर्जन।

  2. भारी वाहनों और आंतरिक मार्गों पर आवागमन प्रतिबंधित।

  3. श्रद्धालुओं और अतिथियों के लिए विशेष पार्किंग व्यवस्था।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। दीपोत्सव को लेकर हाईवे से लेकर आंतरिक मार्ग तक यातायात डायवर्जन रहेगा। बुधवार को यातायात पुलिस की ओर से विस्तृत डायवर्जन प्लान जारी किया गया।

डायवर्जन छह नवंबर की मध्यरात्रि से लागू होकर आठ नवंबर को कार्यक्रम समाप्त होने अथवा भीड़ हल्की होने तक जारी रहेगा।

लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें लखनऊ की तरफ जाना है वे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से आवागमन कर सकते हैं। अयोध्या की तरफ आने वाले भारी वाहन पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का प्रयोग करेंगे। 

मालवाहक भारी वाहनों (ट्रक, डीसीएम, ट्रैक्टर आदि) का डायवर्जन

  • रायबरेली की ओर से आने वाले वाहन हलियापुर से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
  • सुलतानपुर की ओर से आने वाले वाहन कूड़ेभार से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
  • आजमगढ़ व अंबेडकरनगर से आने वाले वाहन गोहन्ना मोड़ (अंबेडकरनगर) से दोस्तपुर होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर डायवर्ट रहेंगे।
  • बाराबंकी की ओर से आने वाले वाहन भिटरिया रामसनेही घाट से हैदरगढ़ होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डायवर्ट किए जाएंगे।
  • बस्ती की ओर से आने वाले वाहन लोलपुर से नवाबगंज (गोंडा) की ओर डायवर्ट रहेंगे।
  • गोंडा (नवाबगंज) की ओर से आने वाले वाहन लकड़मंडी से लोलपुर होकर बस्ती की ओर जाएंगे।
  • गोरखपुर से आने वाले वाहन गोरखपुर से लिंक एक्सप्रेस-वे होकर सीधे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डायवर्ट किए जाएंगे।
  • गोरखपुर-संतकबीरनगर-बस्ती से आने वाले वाहन फुटहिया चौकी से कलवारी, टांडा, अकबरपुर, दोस्तपुर होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जाएंगे।
  • गोरखपुर, बस्ती, उतरौला, बलरामपुर व गोंडा से आने वाले वाहन जरवल रोड तिराहा से बहराइच की ओर जाकर टिकोरा मोड़ से चहलरी घाट रोड होते हुए सिधौली (सीतापुर-लखनऊ मार्ग) की ओर डायवर्ट होंगे।
  • बलरामपुर, बहराइच, गोंडा व श्रावस्ती से लखनऊ जाने वाले वाहन टिकोरा मोड़ से चहलरी घाट रोड होते हुए सिधौली सीतापुर पर डायवर्ट रहेंगे।
  • कानपुर की ओर से आने वाले वाहन कानपुर, उन्नाव, मौरावा, मोहनलालगंज, गोसाईगंज, चांद सराय होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गोरखपुर की ओर जाएंगे।
  • लखनऊ से आने वाले वाहन मोहान, जुनाबगंज से मोहनलालगंज, गोसाईगंज होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गोरखपुर की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
  • सीतापुर व शाहजहांपुर से आने वाले वाहन बक्सी का तालाब से किसान पथ होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।

(आंतरिक डायवर्जन-सात नवंबर प्रात: सात बजे से आठ नवंबर को कार्यक्रम समाप्त होने तक)

  • लकड़मंडी चौराहा बैरियर से पुराना सरयू पुल पर आतिशबाजी का कार्यक्रम होने के कारण गोंडा की ओर से पुराना सरयू पुल होकर आने वाले सभी प्रकार के वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। ऐसे वाहन लोलपुर (गोंडा) बाइपास होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • साकेत पेट्रोल पंप बैरियर से नयाघाट पर दीपोत्सव एवं आतिशबाजी कार्यक्रम के दृष्टिगत सभी प्रकार के सामान्य वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। केवल दीपोत्सव कार्यक्रम में आमंत्रितजनों के वाहन (पास सहित) अनुमन्य होंगे। इन वाहनों के लिए साकेत पुल के दाहिने पार्किंग, दशरथ पथ पार्किंग, बालघाट के बगल मल्टीलेवल पार्किंग और सूर्या पैलेस के बगल पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
  • हनुमानगुफा चौराहा बैरियर से लता मंगेशकर चौक (नयाघाट की ओर) सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस मार्ग पर केवल दीपोत्सव कार्यक्रम में आमंत्रितजनों का पैदल प्रवेश ही अनुमन्य होगा।
  • रामघाट चौराहा बैरियर से तपस्वी जी की छावनी से रामपथ की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वाहन काशीराम कालोनी परिक्रमा मार्ग से अपने गंतव्य को प्रस्थान करेंगे।
  • दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय बैरियर से छोटी छावनी से रामपथ की ओर आने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, जो काशीराम कालोनी
  • परिक्रमा मार्ग से होते हुए जाएंगे।
  • परमा एकेडमी गली परिक्रमा मार्ग बैरियर से हनुमानगढ़ी चौराहा से रामपथ पर आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • विद्याकुंड बैरियर से जैन मंदिर से होकर रामपथ की ओर आने वाले समस्त वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, जो आसिफबाग एवं लंगड़वीर चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • उदया चौराहा बैरियर से टेढ़ी की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वाहन गैस गोदाम तिराहा होकर होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • रानोपाली तिराहा बैरियर से टेढ़ीबाजार की ओर आने वाले सभी दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वाहन रानोपाली क्रासिंग होते हुए लंगड़वीर चौराहा होकर गुजरेंगे।
  • टेढ़ी बाजार चौराहा बैरियर से श्रीराम अस्पताल की ओर जाने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, जो लंगड़वीर फ्लाइओवर होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • चूड़ामणि चौराहा बैरियर से टेढ़ी बाजार चौराहा की तरफ जाने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, जो आसिफबाग व गैस गोदाम होते हुए निकलेंगे।
  • पोस्ट आफिस तिराहा, तुलसी उद्यान तिराहा एवं जानकी महल मोड़ बैरियर से लता मंगेशकर चौक की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन एवं पैदल प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
  • राजघाट बंधा बैरियर से नयाघाट की ओर सभी प्रकार के वाहन व पैदल प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

दीपोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर पार्किंग व्यवस्था

  • आमंत्रित अति विशिष्ट साधु-संतगण, जिन्हें दीपोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होना है, साकेत पेट्रोल पंप व हनुमानगुफा बैरियर होते हुए रामकथा पार्क गेट नं-एक तक जाएंगे। वाहन रामकथा के सामने पक्की पार्किंग में पार्क करेगें।
  • दीपोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले अथितिगण, समस्त मीडियाकर्मी तथा कार्यदायी संस्था के पासधारक ठेकेदार के वाहन पेट्रोल पंप बैरियर से हनुमानगुफा बैरियर तक आएंगे एवं अपने वाहन फटिकशिला आश्रम के बगल पार्किंग में पार्क कर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • अवध विश्वविद्यालय से आने वाले वालटिंयर्स बस से हनुमानगुफा चौराहे तक आएंगे। बस को फटिकशिला आश्रम के बगल पार्किंग में पार्क किया जाएगा।
  • सरयू आरती स्थल पर आरती करने वाले वालर्टियर्स, अपने-अपने वाहनों से गैस गोदाम तक जाएंगे व अपने वाहन गैस गोदाम के बगल उदया पार्किंग में पार्क करेंगे एवं वहां से बसों के माध्यम से लक्ष्मण किला तक जाएंगे।
  • गोरखपुर, बस्ती तथा गोंडा की ओर से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को साकेत पुल के बगल दशरथ पथ पार्किंग (सामान्य पार्किंग) में पार्क करेंगे।
  • अंबेडकर नगर, लखनऊ की ओर से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को साकेत पुल के दाहिने (सामान्य पार्किंग) में पार्क करेंगे।
  • दो पहिया से आने वाले श्रद्धालु के वाहन फटिकशिला के पास रेलवे पुल के बगल पार्किंग में खड़े होंगे। अंबेडकरनगर, सुलतानपुर, लखनऊ की ओर से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को सूर्या पैलेश के बगल पार्किंग एवं बालूघाट तिराहा के बगल मल्टीलेवल पार्किंग (सामान्य पार्किंग) में पार्क करेंगे।
  • गोरखपुर, बस्ती तथा गोंडा की ओर से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को बैकुंठ थाम के बगल खाली मैदान पार्किंग में पार्क करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।