विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या में सड़क हादसा: भाजपा विधायक चंद्रभानु पासवान को डंपर ने मारी टक्कर, सिर में चोट लगने से घायल

Published: Mon, 16 Nov 2026 10:06 PM (IST)

मिल्कीपुर के भाजपा विधायक चंद्रभानु पासवान सड़क हादसे में घायल हो गए। उनकी फॉर्च्यूनर कार को डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं।

डंपर की टक्कर से मिल्कीपुर विधायक घायल।

डंपर की टक्कर से मिल्कीपुर विधायक घायल।

HighLights

  1. भाजपा विधायक चंद्रभानु पासवान अयोध्या में सड़क हादसे में घायल।

  2. डंपर ने उनकी फॉर्च्यूनर कार को टक्कर मारी, सिर में चोट।

  3. विधायक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उपचार जारी।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। मिल्कीपुर के भाजपा विधायक चंद्रभानु पासवान सोमवार की देर शाम सड़क हादसे में घायल हो गए। उनकी फार्च्यूनर कार को एक डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में विधायक के सिर में चोट आई है। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया और टांके लगाने पड़े हैं।

घटना पूराकलंदर थाना क्षेत्र में महावां चौराहे के पास रात्रि लगभग नौ बजे हुई। बताया जा रहा है कि मिल्कीपुर विधायक अपने क्षेत्र के अमानीगंज से भरतकुंड महोत्सव में शामिल होने जा रहे थे।

इसी दौरान उनकी फार्च्यूनर कार को तेज रफ्तार डंपर ने बगल से टक्कर मार दी। हादसे के समय विधायक आगे की सीट पर बैठे थे। कार चालक और सुरक्षा गार्ड सुरक्षित हैं। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। यहां जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी व एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर पहुंचे और विधायक का कुशलक्षेम जाना।

82235614

सीएमओ डॉ. देवेंद्र सिंह भिटौरिया और सीएमएस डा. राजेश सिंह ने चिकित्सकों की टीम के साथ तत्काल उपचार शुरू कराया। विधायक का सीटी स्कैन भी कराया गया। इसमें उन्हें वाह्य चोट ही प्रतीत हुई है।

चिकित्सक उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उनके सिर व हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। प्रभारी निरीक्षक पूराकलंदर अश्विनी पांडेय ने बताया कि डंपर को मय चालक बीकापुर में पकड़ लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- युवती को बार-बार डस रहा सांपों का जोड़ा, 16 दिन में चार बार काटा; चर्चा का विषय बनी सहारनपुर की अनोखी घटना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।