सीएम योगी की माता के निधन पर अयोध्या के अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा मौन व्रत
अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बार एसोसिएशन मंत्री शैलेंद्र जायसवाल की माताओं के निधन पर शोक व्यक्त किया। अयोध्या में आयोजित शोक सभा में कई अधिवक्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखा।

HighLights
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर शोक।
बार एसोसिएशन मंत्री शैलेंद्र जायसवाल की माता का भी निधन।
अयोध्या में अधिवक्ताओं ने शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी।
जागरण संवाददाता, अयोध्या। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता व बार एसोसिएशन के मंत्री शैलेंद्र जायसवाल की माता के निधन पर शनिवार को अधिवक्ताओं ने शोक जताया। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सूर्यनारायण सिंह की अध्यक्षता व संयुक्त मंत्री मनोज सिंह के नेतृत्व में दोपहर तीन बजे शोक सभा आहूत की गई।
शोकसभा में पूर्व मंत्री आलोक खरे, दुर्गा प्रसाद सिंह, बद्री प्रसाद यादव, आफताब अहमद शेरू, दिनेश सिंह, शत्रुघ्न सिंह, सोमनाथ तिवारी, रुद्रप्रकाश मिश्र, सुधीर शर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने शोक सभा में अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। इसके बाद अधिवक्ताओं ने दो मिनट का शोक व्यक्त किया।