विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या में फरार हिस्ट्रीशीटर संजय सिंह के घर हुई कुर्की, 1993 में बंदूक लूटने के मामले में कार्रवाई

Published: Sun, 29 Mar 2026 08:35 PM (IST)

अयोध्या के मिल्कीपुर में 33 साल पुराने लूट के मामले में फरार हिस्ट्रीशीटर संजय सिंह के घर कुर्की की कार्रवाई की गई। इनायतनगर पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-तृतीय के आदेश पर यह कार्रवाई की। संजय सिंह पर 1993 में नरसिंह नारायण तिवारी की डबल बैरल बंदूक लूटने का आरोप है। उस पर हत्या, लूट समेत 29 गंभीर मामले दर्ज हैं।

लूट के मामले में फरार हिस्ट्रीशीटर संजय सिंह के घर हुई कुर्की की कार्रवाई।

लूट के मामले में फरार हिस्ट्रीशीटर संजय सिंह के घर हुई कुर्की की कार्रवाई।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवादसूत्र, मिल्कीपुर (अयोध्या)। लूट के 33 वर्ष पुराने मुकदमे में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर अपराधी संजय सिंह के घर रविवार को कुर्की की कार्रवाई की गई। इनायतनगर पुलिस की ओर से यह कार्रवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-तृतीय के आदेश पर की गई।

इनायतनगर थाना क्षेत्र निवासी नरसिंह नारायण तिवारी निवासी अहिरौली सलोनी की डबल बैरल बंदूक 15 जनवरी 1993 को लूट ली गई थी, जिसका मुकदमा नरसिंह नारायण ने इनायतनगर थाने में संजय सिंह निवासी ईंटगांव के विरुद्ध दर्ज कराया था।

मामला न्यायालय में विचाराधीन है, जिसमें संजय सिंह फरार चल रहा और न्यायालय में भी उपस्थित नहीं हो रहा है। 33 वर्ष पुराने इस मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-तृतीय की अदालत ने कुर्की की कार्रवाई का आदेश दिया था।

इनायतनगर थानाध्यक्ष रतन शर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान ईंटगांव में बड़ी संख्या में पुलिसबल मौजूद रहा।

संजय सिंह के ऊपर इनायतनगर थाना क्षेत्र के अलावा जिले में अन्य थानों और गैर जनपद में भी करीब 29 मुकदमे दर्ज हैं, जो हत्या, लूट, डकैती जैसे गंभीर आरोप से जुड़े हैं।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में साइबर ठगों का आतंक- लिंक से 52 लाख की ठगी, डॉक्टर और बीमा एजेंट बनकर भी लूटा

यह भी पढ़ें- सुलतानपुर में किशोरी को अगवा कर पीटा, बेहोशी की हालत में तालाब किनारे फेंका; प्रधान पुत्र समेत दो गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।