सुलतानपुर में किशोरी को अगवा कर पीटा, बेहोशी की हालत में तालाब किनारे फेंका; प्रधान पुत्र समेत दो गिरफ्तार
सुलतानपुर के शिवगढ़ में एक किशोरी को अगवा कर नशीला पदार्थ सुंघाकर पीटा गया। उसे बेहोशी की हालत में घर ...और पढ़ें

HighLights
किशोरी को अगवा कर नशीला पदार्थ सुंघाकर पीटा गया।
बेहोशी की हालत में उसे घर के पास फेंका गया।
प्रधान पुत्र सहित दो आरोपी पुलिस हिरासत में लिए गए।
संवादसूत्र, भदैंया (सुलतानपुर)। शिवगढ़ क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को अगवा कर लिया गया। आरोप है कि किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ छेड़खानी व पिटाई की गई। बाद में बेहोशी की हालत में उसे घर के पास फेंक दिया गया। पुलिस ने मामले में ग्राम प्रधान के पुत्र समेत दो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
शनिवार को दोपहर करीब ढाई बजे एक किशोरी को अगवा कर लिया गया। आरोप है कि उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर मारपीट की गई। किशोरी को बेहोशी की हालत में उसके घर के पास फेंक मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को मेडिकल कालेज पहुंचाया। होश में आने के बाद किशोरी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिवारजन और पुलिस को दी।
यह भी पढ़ें- हरदोई में कार की टक्कर से 3 की मौत, गंगा एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर हुआ हादसा
पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर प्रधान के पुत्र और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को शनिवार रात में ही हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी चंद्रभान वर्मा ने बताया कि दो आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले की विवेचना सीओ लम्भुआ ऋतिक कपूर कर रहें है।
माह में दूसरी बार हुई घटना
एक गांव की किशोरी बीते 26 फरवरी को अपनी बहन के साथ साइकिल से रामगंज बाजार गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिवारजन ने आशंका जताई कि गांव के ही एक युवक ने उसे अगवा कर लिया है। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित लवकुश वर्मा के पास से किशोरी को बरामद किया था। मामले में आरोपित को जेल भेज दिया गया था।
