विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या दीपोत्सव के चलते टली अवध यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं, अब 16 नवंबर से शुरू होंगे एग्जाम

Published: Sat, 31 Oct 2026 05:45 PM (IST)

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने 7 नवंबर को होने वाले दीपोत्सव के कारण 13 नवंबर से प्रस्तावित अपनी परीक्षाएं ...और पढ़ें

अयोध्या दीपोत्सव के चलते टली अवध यूनिवर्सिटी की परीक्षा।

अयोध्या दीपोत्सव के चलते टली अवध यूनिवर्सिटी की परीक्षा।

HighLights

  1. अवध विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 13 नवंबर से टलीं।

  2. दीपोत्सव के कारण अब 16 नवंबर से होंगी परीक्षाएं।

  3. लगभग डेढ़ लाख छात्र विषम सेमेस्टर परीक्षा देंगे।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। सात नवंबर को आयोजित होने वाले दीपोत्सव के दृष्टिगत डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने 13 नवंबर से प्रस्तावित परीक्षा को स्थगित कर दी है। अब ये परीक्षा 16 नवंबर से प्रारंभ कराया जाएगा। इसमें अविवि परिसर व संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के विषम सेमेस्टर की परीक्षा संपन्न कराई जानी हैं। लगभग डेढ़ लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है।

एक समिति का गठन किया गया है, जो अविवि परिक्षेत्र के जिलों में संपन्न कराई जाने वाली परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारित करेगी। समिति की संस्तुति के बाद ही केंद्रों की अनंतिम सूची प्रकाशित कर इस पर आपत्तियां मांगी हैं।

पहले विवि की 13 नवंबर को प्रारंभ होने वाली परीक्षा से विद्यार्थी परेशान थे। कई विद्यार्थी दीपोत्सव में प्रतिभाग करने में असमर्थता जता रहे थे। सूत्र बताते हैं कि जब इसकी सूचना कुलसचिव विनय कुमार सिंह को मिली तो उन्होंने कुलपति से इस जानकारी साझा की।

समझा जाता है कि कुलपति के निर्देश पर परीक्षा तिथि को आगे बढ़ा दिया गया। पूरे परीक्षा कार्यक्रम को तीन दिन के आगे बढ़ाते हुए 16 नवंबर से कर दिया गया है। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 16 नवंबर को तीसरी पाली से परीक्षा होगी। ये परीक्षाएं तीन पालियों में संपन्न कराई जाएगी।

बरकरार है कुलाधिपति का आगमन

विवि में छह नवंबर को आयोजित कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल का आगमन अभी यथावत है। सूत्रों के अनुसार पूरे दिन कुलाधिपति विवि में विवि में रहेंगी। वह कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगी। विवि परिसर में इस प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सांसत है।

विद्यार्थियों का कहना है कि सात नवंबर को दीपोत्सव की तैयारी को अंतिम रूप दिया जाता है। पर जब कुलाधिपति यहां रहेंगी तो इस व्यस्तता से तैयारी पर ध्यान केंद्रित करना आसान नहीं होगा। विवि में कुलाधिपति के आगमन तैयारी तेज है।

यह भी पढ़ें- अयोध्या दीपोत्सव के दौरान स्वयंसेवकों और सुरक्षा बलों के लिए स्पेशल QR कोड पास, दो दिन पहले सील होगी राम की पैड़ी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।