विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अवध विश्वविद्यालय में बड़ा स्कैम, 16 छात्रों को छात्रा बताकर दिलाया सेल्फ-सेंटर; कॉलेज का केंद्र रद

Published: Sun, 01 Nov 2026 05:55 PM (IST)

अवध विश्वविद्यालय की स्नातक परीक्षा में 16 छात्रों को छात्रा बताकर स्वकेंद्र परीक्षा दिलाने का मामला सामने आया है, जिसके ...और पढ़ें

डॉ. राममनाेहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय

डॉ. राममनाेहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय

HighLights

  1. 16 छात्रों को छात्रा बताकर स्वकेंद्र परीक्षा दिलाई गई।

  2. कुलपति की टीम ने पकड़ा, परीक्षा केंद्र रद्द हुआ।

  3. छात्रों का भविष्य अनिश्चित, विश्वविद्यालय प्रशासन मौन।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। डॉ. राममनाेहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुछ माह पूर्व हुई स्नातक की सम सेमेस्टर परीक्षा मेें 16 छात्र की पहचान छात्राओं के रूप में प्रदर्शित करते हुए स्वकेंद्र परीक्षा कराई जा रही थी, जिसे कुलपति के नेतृत्व वाली टीम ने पकड़ा लिया। तत्काल परीक्षा केंद्र को निरस्त कर दिया गया था। जांच शुरू हो गई।

कई माह बाद अब जब विषम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए केंद्र का निर्धारण शुरू हुआ तो इस कालेज की जांच पूरी कर इसे परीक्षा समिति के पटल पर रखा गया। इसमें कालेज को अग्रिम आदेश तक केंद्र न बनाने का फैसला लिया गया। पर यहां जो छात्र स्वकेंद्र परीक्षा दे रहे थे, उनके भविष्य पर संकट है। न ही विवि प्रशासन ने इनका रिजल्ट घोषित किया और न कुछ तय हो सका। इस बारे में विवि के अधिकारी कुछ बोलने का तैयार नहीं हैं। यह प्रकरण अंबेडकरनगर के राम समुझ सूरसती महाविद्यालय रतनपुर का है।

मामले की तीन सदस्यीय जांच रिपोर्ट में बताया गया कि छात्रों के परीक्षाफार्म पर मेल की जगह फीमेल दिखाकर इन सभी को स्वकेंद्र परीक्षा दिलाई जा रही थी। इसे कुत्सित प्रयास करार दिया गया। ये छात्र बीएससी विषय सेमेस्टर बताए गए। इनकी कापियों का मूल्यांकन कराया गया या नहीं, यह भी स्पष्ट नहीं है।

दरअसल विश्वविद्यालय की परीक्षाओं का फार्म विद्यार्थियों के भरने के बाद इसका अंतिम सत्यापन प्राचार्य करते हैं। इसके आनलाइन सबमिट होने के बाद विवि प्रशासन फार्मों को स्वीकार कर लेता है। एक जांच अधिकारी ने बताया कि इसी कारण कालेज का केंद्र नहीं बनाया गया। छात्रों के बारे में शीघ्र निर्णय किया जाएगा। मीडिया प्रभारी आरएन पांडेय ने बताया कि परीक्षार्थियों पर निर्णय क्या हुआ इस बारे में पता नहीं है।

यह भी पढ़ें- CBSE : कक्षा नौ में कौशल शिक्षा अनिवार्य, विद्यार्थी 22 विषयों में से चुन सकेंगे विकल्प; नया सर्कुलर जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।