विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आठों आरोपित जेल भेजे गए, सोमवार को फिर होगी पेशी; पुलिस करेगी रिमांड की मांग

By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
Published: Fri, 26 Jun 2026 05:25 PM (GMT+05:30)

आरोपितों को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

HighLights

  1. पुलिस ने शुक्रवार को आठों को कोर्ट में किया पेश, तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

  2. एसआईटी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने गुरुवार को दर्ज किया था केस

डिजिटल डेस्क, अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी में एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट मिलने के बाद अयोध्या कोतवाली में गुरुवार को एफआईआर के बाद पुलिस ने आठ आरोपितों को जेल भेज दिया। चढ़ावा चोरी में गिरफ्तार आठों आरोपितों को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

फैजाबाद कोर्ट में सभी की स्पेशल रिमांड मजिस्ट्रेट निवेदिता सिंह की कोर्ट में पेशी हुई। पुलिस ने अभी आरोपियों की रिमांड नहीं ली है। मोहर्रम के अवकाश के कारण इन आठों की स्पेशल रिमांड मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेशी हुई। इन सभी की सोमवार को फिर कोर्ट में पेशी होगी और पुलिस कस्टडी डिमांड लेने का प्रयास करेगी।

एसआइटी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने कल अयोध्या कोतवाली में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। आठ लोगों के खिलाफ नामजद एफआइआर दर्ज कराई गई थी। मंदिर व्यवस्था से जुड़े रामशंकर यादव टिन्नू के अलावा ट्रस्ट कर्मी अनुकल्प मिश्र, इसका बहनोई लवकुश मिश्र, टिन्नू का भतीजा मनीष यादव, करुणेश पांडेय, रमाशंकर मिश्र, अविनाश शुक्ल व रिटायर्ड बैंककर्मी सुभाष श्रीवास्तव के नाम एफआइआर में हैं। इनको जेल भेजा गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष त्रिपाठी इस मामले की विवेचना कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार तीन दिन की न्यायिक हिरासत के बाद आरोपितों को एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस इनकी रिमांड की मांग करेगी।

सबसे पहले टिन्नू भेजा गया जेल

चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट आने के बाद टिन्नू यादव समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, सभी आरोपियों की भूमिका की अलग-अलग लेवल पर जांच की जा रही है। इनमें टिन्नू यादव का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है क्योंकि वह ट्रस्ट से जुड़े असरदार लोगों का करीबी बताया जाता है।

बैंक-गणना कर्मियों को नौकरी दिलाने वालों पर कसेगा शिकंजा

चढ़ावा चोरी मामले में एफआर के बाद अब उन लोगों पर पुलिस की विवेचना में शिकंजा कसेगा जिन लोगों ने आरोपितों की मदद की थी। किन लोगों की सिफारिश पर गणनाकर्मियों की भर्ती की गई, बैंक कर्मियों व अफसरों की क्या भूमिका थी और चूंकि गणना का पूरा कार्य बैंक के ही भरोसे था, इसलिए जवाबदेही तय होगी। पुलिस आरोपितों से पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क की कड़ियां तलाश करेगी। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्णमोहन ने कल इस मामले में एफआइआर दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें- श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा

यह भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी: टिन्नू यादव को भेजा गया जेल, 7 और आरोपियों का कराया जा रहा है मेडिकल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।