औरैया में दिवाली पर अपनों के पास लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दिल्ली से लौटते समय हादसे का हुआ शिकार
दीपावली पर दिल्ली से घर लौट रहे 20 वर्षीय अजीत की इटावा के बकेवर में सड़क हादसे में मौत हो ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
युवक अजीत दिल्ली से दीपावली मनाने घर लौट रहा था।
इटावा के बकेवर में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी।
हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत।
संवाद सूत्र, अयाना। अपनों के बीच खुशियां बांटने घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। इटावा जिले के बकेवर में हाईवे किनारे साथी का इंतजार करते समय तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी जान चली गई।
अयाना थाना क्षेत्र के सिखरना गांव निवासी 20 वर्षीय अजीत पुत्र गोविंद उर्फ पप्पू दिल्ली में रहकर गोलगप्पे की रेहड़ी लगाता था। दीपावली का त्योहार मनाने के लिए वह शनिवार रात अपने चाचा अरुण के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। रास्ते में इटावा जिले के बकेवर में हाईवे किनारे रुककर दोनों एक साथी का इंतजार कर रहे थे।
इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में अजीत की मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही पिता गोविंद, मां अनीता, भाई आदित्य और बहन अन्नू व राधा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के लोग घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। दिवाली पर घर लौटने की खुशियां मातम में बदल गईं।