विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ड्यूटी से पहले निभाया फर्ज: औरैया में नाले में गिरी कार, पुलिसकर्मी ने साहस दिखा बचाईं जिंदगियां

By Jitendra SinghEdited By: Anurag Shukla
Published: Sun, 08 Feb 2026 04:54 PM (IST)

औरैया-दिबियापुर रोड पर समाधान पुरवा गांव के पास एक टाटा टियागो कार नाले में गिर गई। मीडिया सेल के आरक्षी ...और पढ़ें

HighLights

  1. औरैया– दिबियापुर रोड पर स्थित समाधान पुरवा गांव के पास घटना

  2. पीछे से आ रहे मीडिया सेल में तैनात आरक्षी विष्णु चौधरी ने राहगीरों की मदद से डूबने से बचाया

जागरण संवाददाता, औरैया। यूपी के औरैया में एक पुलिसकर्मी ने अपनी ड्यूटी से पहले फर्ज को निभाया। उन्होंने न सिर्फ मानवीय संवेदनाओं को सर्वोपरि रखा बल्कि कई जिंदगियों को बचा लिया। नाले में गिरी कार में सवार लोगों को बचाने के लिए अपनी जिंदगी की परवाह न करते हुए लोगों की मदद से पुलिसकर्मी ने बचाया।

रविवार को सुबह करीब 11.15 बजे औरैया– दिबियापुर रोड पर स्थित समाधान पुरवा गांव के पास दिबियापुर की ओर से जा रही टाटा टियागो कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बने नाले में गिर गई।

उक्त घटना के समय पीछे से आ रहे मीडिया सेल में तैनात आरक्षी विष्णु चौधरी, जो अपनी ड्यूटी हेतु ककोर की ओर जा रहे थे, ने कार को पानी में डूबते हुए देखा। तत्पश्चात उन्होंने तत्काल राहगीरों को आवाज देकर सहायता के लिए बुलाया तथा तत्परता दिखाते हुए कार में सवार व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला।


कार चालक मोनिका कटियार पत्नी राहुल कटियार, निवासी गेलगांव, दिबियापुर, जनपद औरैया, उनके पति राहुल कटियार, उनकी सत वर्षीय पुत्री अनाया एवं एक वर्षीय पुत्री इवांका को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया। घटना में कार सवार किसी भी व्यक्ति को कोई भी जाहिरा चोट नहीं आई है तथा सभी पूर्णतः स्वस्थ हैं। क्षतिग्रस्त कार को हाइड्रा के माध्यम से नाले से बाहर निकलवाया गया।

मौके पर कार सवार के परिजन उपस्थित हैं। पूछताछ के दौरान कार चालक मोनिका कटियार ने बताया कि वाहन चलते समय किसी कारणवश स्किड होकर नाले में गिर गया था। उन्होंने मीडिया सेल में तैनात आरक्षी विष्णु चौधरी के त्वरित व सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें- UP Breaking News: कानपुर, इटावा सहित 13 जिलों की ताजा खबरें, जानें कहां क्या हुआ