Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लोडर की टक्कर से एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर

संवादसूत्र अटसू अजीतमल कोतवाली के जगतपुर गांव के पास तेज रफ्तार लोडर ने दो मजदूरों को ट

By JagranEdited By: Updated: Wed, 03 Mar 2021 10:57 PM (IST)
Hero Image
लोडर की टक्कर से एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर

संवादसूत्र, अटसू : अजीतमल कोतवाली के जगतपुर गांव के पास तेज रफ्तार लोडर ने दो मजदूरों को टक्कर मार दी, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक लोडर छोड़कर मौके से फरार हो गया है। पुलिस फरार लोडर चालक की तलाश कर रही है।

ग्राम बल्लापुर निवासी सब्जी विक्रेता बेटालाल का 20 वर्षीय पुत्र महेंद्र उर्फ गोलू गांव के पास स्थित एक भट्ठे पर मजदूरी करता है। वह भट्ठे पर काम कर गांव के ही अपने 22 वर्षीय साथी सुनील कुमार पुत्र उमेशचंद्र के साथ अपने घर वापस जा रहा था। बल्लापुर गांव से पहले जगतपुर के सामने फफूंद से बाबरपुर आ रहे लोडर ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे सैफई रेफर कर दिया। महेंद्र की मौत की सूचना पर पहुंचे स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल था। टक्कर मारने के बाद चालक लोडर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने लोडर को कोतवाली खड़ा करा लिया है। मृतक पांच भाई बहनों में सबसे छोटा था। वह अपने दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा था। बड़े भाई पुष्पेंद्र की शादी हो चुकी है। महेंद्र के परिवार में मातम का माहौल है।