विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आगरा फोर्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस के एसी चेयर कोच में आग लगने की सूचना से मचा हड़कंप, अछल्दा स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
Published: Sun, 19 Nov 2023 12:42 PM (IST)Updated: Sun, 19 Nov 2023 12:47 PM (IST)

आगरा इंटरसिटी सुपर फास्ट एक्सप्रेस के एसी चेयर कोच में आग लगने की सूचना यूपी के औरैया में अच्‍छल्‍दा स्‍टेशन ...और पढ़ें

Fire In Train: आगरा फोर्ट इंटरस‍िटी में आग की सूचना से मचा हड़कंप
Fire In Train: आगरा फोर्ट इंटरस‍िटी में आग की सूचना से मचा हड़कंप

जेएनएन, औरैया। आगरा फोर्ट से चलकर लखनऊ जा रही 12180 डाउन इंटरसिटी सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के एसी चेयर कोच नंबर एक के बाथरूम के पास रखे अग्निशामक यंत्र से धुआं निकलने से यात्रियों ने आग लगने का शोर मचा दिया। इस पर कोच में मौजूद कंडेक्टर ने लोको पायलट को जानकारी दी।

ज‍िसके बाद ट्रेन को अछल्दा रेलवे स्टेशन की डाउन लूप लाइन पर रविवार सुबह 9:27 बजे रोका गया। रेलवे सुरक्षा बल के कांस्टेबल गुरमीत सिंह, वीरभान सिंह, रेलवे कर्मचारियों व लोको पायलट ने कोच में पहुंच कर जांच की। तो पता चला कि अग्निशामक यंत्र से धुआं निकला था।

आशंका जताई जा रही है किसी यात्री ने उससे छेड़छाड़ की थी। जांच के बाद ट्रेन को 15 मिनट बाद 9:42 बजे पर रवाना कर दिया गया। जानकारी मिलने पर अग्निशमन अधिकारी अतुल त्रिपाठी भी स्टेशन पहुंच गए थे। ट्रेन को सकुशल रवाना किए जाने पर उन्होंने दमकल की गाड़ी को रास्ते से वापस कर दिया।

यह भी पढ़ें: World Cup 2023: हे बांकेबिहारी! टीम इंडिया को दिलाओ विश्वकप; भारत के विश्व विजेता बनने के लिए हुआ अनुष्ठान

यह भी पढ़ें: World Cup 2023: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच देखने आज अहमदाबाद जाएंगे PM मोदी, स्टेडियम के चारों और रहेगा जवानों का पहरा