युवाओं के लिए सुनहरा मौका, औरैया में 4 नवंबर को रोजगार मेला; नामी कंपनियां देंगी नौकरियां
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अजीतमल में 4 नवंबर को सुबह 10 बजे से रोजगार मेला लगेगा। इसमें हाईस्कूल से स्नातक ...और पढ़ें
-1793436772487_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
अजीतमल आइटीआइ में 4 नवंबर को रोजगार मेला।
हाईस्कूल से स्नातक तक के युवाओं को मिलेगा अवसर।
प्रथम एजुकेशन, अडानी सोलर जैसी कंपनियां करेंगी प्रतिभाग।
संवाद सूत्र, अटसू। बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चार नवंबर को सुबह 10 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अजीतमल में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी आशीष शुभम चौधरी ने बताया कि मेले में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन, अडानी सोलर एनर्जी, एड्यू बेटाज समेत कई प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।
हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आइटीआइ, डिप्लोमा और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को योग्यता के अनुसार चयन का अवसर मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। साथ ही बायोडाटा, शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति, आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर निर्धारित समय पर पहुंचना होगा। रोजगार मेले में अपराह्न चार बजे तक प्रतिभाग किया जा सकेगा।