Move to Jagran APP

चूल्हे की चिगारी से लगी आग से गृहस्थी राख

संवादसूत्र कंचौसी सहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत मड़नई में खाना बनाते समय चूल्हे की चिगारी से घ्

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 11:52 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 06:02 AM (IST)
चूल्हे की चिगारी से लगी आग से गृहस्थी राख

संवादसूत्र, कंचौसी: सहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत मड़नई में खाना बनाते समय चूल्हे की चिगारी से घर में आग लग गई। आग ने एकदम विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीण दौड़े और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया तब तक गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।

मड़नई गांव निवासी ब्रजमोहन सिंह के घर गुरुवार की सुबह खाना बन रहा था। खाना बनाने के बाद घर की महिलाएं खेतों पर चली गई। चूल्हा पूरी तरह से बुझा नहीं था। हवा चलने पर चिगारी उड़कर छप्पर में जा गिरी। जिससे आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गांव वालों ने देखा तो वह शोर मचाते हुए दौैड़े और आग बुझाने की मशक्कत करने लगे। खेतों से घर के लोग भी दौड़कर आ गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझ सकी तब तक गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया था। घर में रखे बाजरा व गेहू से भरे बोरे जलकर राख हो गए। बृजमोहन खेती व मजदूरी करके जीवन यापन करता है। घटना से उसका रो रो कर बुरा हाल था। नहीं उठा फायर बिग्रेड का नंबर

ग्रामीणों ने बताया कि उन लोगों ने कई बार फायर बिग्रेड का नंबर मिलाया, लेकिन घंटी जाती रही किसी ने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा। तहसील में सूचना के बाद भी कोई राजस्व कर्मी नहीं पहुंचा।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.