यूपी में हज यात्रियों के लिए आया बड़ा अपडेट, नए नियमों और मेडिकल फिटनेस को लेकर प्रशासन ने जारी किए आदेश
हज-2027 के लिए चयनित यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस संबंधी नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। यात्रियों को सरकारी ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
हज-2027 यात्रियों के लिए मेडिकल फिटनेस दिशा-निर्देश जारी।
सरकारी चिकित्सा केंद्र पर स्वास्थ्य परीक्षण कराना अनिवार्य।
दस्तावेज 30 सितंबर तक ऑनलाइन अपलोड करें या 1 अक्टूबर तक जमा करें।
जागरण संवाददाता, ककोर। हज-2027 के लिए चयनित यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रवि शंकर गिरी ने बताया चयनित यात्रियों को प्रथम चरण में सरकारी चिकित्सा केंद्र पर एलोपैथिक चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराना होगा।
इसके बाद निर्धारित प्रारूप पर मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस प्रमाण पत्र प्राप्त करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि चयनित यात्रियों को मेडिकल प्रमाण पत्र, अग्रिम जमा धनराशि की रसीद समेत अन्य आवश्यक अभिलेख हज कमेटी आफ इंडिया की वेबसाइट पर 30 सितंबर तक अपलोड करने होंगे।
यह भी पढ़ें- यूपी के 200 मदरसों में चल रही मनमानी, आदेश के बाद भी नहीं लग रही बायोमीट्रिक हाजिरी; प्रबंधकों को नोटिस जारी
आनलाइन अभिलेख अपलोड करने में असमर्थ यात्री संबंधित दस्तावेज एक अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- यूपी में वाहनों के चालान सिस्टम में हुआ बड़ा बदलाव, अब 30 दिन के अंदर अधिकारियों को करना होगा समाधान
