औरैया में 89 पर मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई, पूर्व सपा एमएलसी कमलेश पाठक का गुर्गा अब्दुल सत्तार भी शामिल
औरैया पुलिस ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सपा पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक के गुर्गे अब्दुल सत्तार सहित 89 लोगों ...और पढ़ें

HighLights
सपा पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक के गुर्गे अब्दुल सत्तार पर कार्रवाई।
औरैया पुलिस ने 89 लोगों पर मिनी गुंडा एक्ट लगाया।
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शांति व्यवस्था हेतु एक्शन।
जागरण संवाददाता, औरैया। सदर कोतवाली पुलिस ने सपा पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक के गुर्गे अब्दुल सत्तार समेत 89 लोगों पर मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। गुरुवार दोपहर आरोपितों के नामों की सूची जारी की गई। इन लोगों को नोटिस जारी किया जाएगा।
इससे पूर्व मिनी गुंडा दिबियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 68 लोगों पर लगाया गया था। कोतवाली क्षेत्र में जिन लोगों पर मिनी गुंडा एक्ट लगाया गया, इसमें 59 आरोपित 18 से 28 वर्ष के मध्य हैं।
आगामी चुनाव को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरे एक्शन मोड पर है। एक के बाद एक कार्रवाई देखने को मिल रही है। पुलिस ने आपराधिक प्रवृत्ति के 89 लोगों के विरुद्ध मिनी गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में यह कार्य किया गया है। जितेंद्र कुमार के अनुसार जिन लोगों पर कार्रवाई हुई है, वे पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं। पुलिस का यह भी मानना है कि यह लोग आगामी चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैला सकते थे।
इन सभी को पाबंद किया गया है कि वे चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखें और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में शामिल न हों। कार्रवाई में खानपुर, समरथपुर, निझाई, सत्तेश्वर, पढीन दरवाजा, बनारसीदास, नारायणपुर, गोविंदनगर, कांशीराम कालोनी, तिलक नगर, ब्रह्मनगर, दयालपुर, शाला पंहर, कलापुर, जैतपुर, नगला मिहौली, बसमऊ, मिर्जापुर बसमाह, भरथन, भिंडारी, इकौरा, किशनपुर मड़ैया, जहरौलिया सहित कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न गांव-मोहल्लों के लोग शामिल हैं।
इन लोगों पर हुई कार्रवाई
खानपुर कस्बा निवासी अब्दुल सत्तार, नितिन राव निवासी ग्राम समरथपुर, शायर शुक्ला उर्फ विकास निवासी निझाई मुहाल, लकी, कल्लू उर्फ रशीद, राजा अली, पुनीत, अंशू, शिव सिंह यादव, संदीप उर्फ श्यामू राजावत, रचित, अंशुल अग्निहोत्री, श्याम उपाध्याय, शिवा राजपूत। इसके अलावा आयुष राजपूत, ध्रुव सक्सैना, अनमोल राजपूत, वैभव चौबे, टनटन गुप्ता, बादशाह उर्फ रिषभ गौतम, खिल्लन उर्फ देवराज, शोभराज सिंह, सौरभ सिंह, फरमान, वैभव चौबे, अभिषेक मिश्र, कौशल कुमार, कृष्णा, मोहम्मद सैफ, सोनू पांडेय, अवनीश राजपूत, तिलक दुबे, आदित्य, भूरे लाल, रोहित, अमन, मोनू, रमेश, उमेश कुमार, दिनेश, श्रोहन व सर्वेश पाल , पुष्पेंद्र, अवनीश, लुक्का, गोविंद, रसीद, अरविंद सिंह, अनुज, शैलेंद्र, पंकज, किशन व श्याम मोहन समेत 89 लोग हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।