विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नींद में बिगड़ा संतुलन, औरैया में छत से गिरने से हुई LLB छात्र की मौत

Published: Sun, 01 Nov 2026 02:16 PM (IST)

बिधूना कोतवाली क्षेत्र के पुरवा बड़े गांव में 22 वर्षीय एलएलबी छात्र शिवम की छत से गिरकर मौत हो गई। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. एलएलबी छात्र शिवम की छत से गिरकर मौत।

  2. रात में टॉयलेट जाते समय संतुलन बिगड़ा, नीचे गिरा।

  3. बिधूना के पुरवा बड़े गांव में शोक का माहौल।

संवाद सहयोगी, बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुरवा बड़े में शनिवार रात छत से गिरकर 22 वर्षीय एलएलबी छात्र शिवम की मौत हो गई। वह रात में टॉयलेट जाने के लिए उठा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से छज्जे से नीचे सिर के बल जा गिरा। स्वजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने जाँच के बाद मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुरवा बड़े निवासी शिवम पुत्र महाराणा प्रताप एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। शनिवार रात वह मकान की छत पर छज्जे के पास सो रहा था। रात करीब 12 बजे नींद खुलने पर वह टॉयलेट जाने के लिए उठा।

इसी दौरान वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। शिवम तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। बेटे की मौत से माता-पिता और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव में भी शोक व्याप्त है।

यह भी पढ़ें- औरैया में NH-19 पर दो बड़ी सौगात, मंडी गेट पर ओवरब्रिज और अमावता-सिकरोड़ी कट पर फुट ओवरब्रिज मंजूर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।