विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

औरैया में वर्षा से बर्बाद धान की फसल का नहीं मिला मुआवजा, किसान का बेटे ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ा

Published: Wed, 28 Oct 2026 06:38 PM (IST)

ऐरवाकटरा के नगला पहाड़ी में धान की फसल बर्बाद होने से नाराज किसान का बेटा हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। ...और पढ़ें

हाईटेंशन लाइन के ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ अपनी मांग कोरखता किसान का बेटा। सौ. ग्रामीण

हाईटेंशन लाइन के ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ अपनी मांग कोरखता किसान का बेटा। सौ. ग्रामीण

HighLights

  1. किसान का बेटा हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

  2. धान की फसल बर्बादी से था नाराज

  3. अधिकारियों के आश्वासन पर नीचे उतरा

संवादसूत्र, ऐरवाकटरा (औरैया)। सितंबर माह में हुई वर्षा से धान की फसल बर्बाद होने से नाराज नगला पहाड़ी निवासी किसान के बेटे ने बुधवार दोपहर हाईटेंशन विद्युत लाइन के ट्रांसमिशन टावर पर चढ़कर अपनी मांग रखी। अधिकारियों ने उसे समझाने का प्रयास किया। करीब ढाई घंटे तक चले मान-मनौव्वल के बाद युवक नीचे उतर आया।


गांव नगला पहाड़ी निवासी किसान इंद्रपाल सिंह के 21 वर्षीय पुत्र सुमित चौहान बुधवार दोपहर करीब 12 बजे गांव के पास स्थित हाईटेंशन विद्युत लाइन के ट्रांसमिशन पोल पर चढ़ गया। युवक का कहना था कि वर्षा के कारण उसके परिवार की 10 बीघा जमीन पर खड़ी धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। खेतों में जलभराव की समस्या के चलते किसान को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

इसी समस्या के समाधान की मांग को लेकर उसने यह कदम उठाया। जानकारी पर ऐरवाकटरा थानाध्यक्ष गंगादास गौतम और तहसीलदार महेंद्र सिंह पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने युवक को समझाते हुए उसकी समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। काफी देर तक समझाने के बाद करीब ढाई घंटे पश्चात सुमित पोल से सुरक्षित नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली।

तहसीलदार महेंद्र सिंह ने बताया कि गांव के पास नाला न होने के कारण वर्षा का पानी खेतों में भरा रहता है। इससे किसानों की फसलों को नुकसान होता है। जलनिकासी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नाला निर्माण के संबंध में उपजिलाधिकारी बिधूना कमल कुमार सिंह को अवगत कराया जाएगा, ताकि आगे किसानों को इस परेशानी से राहत मिल सके।

थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि उच्चाधिकारियों की ओर से समस्या के समाधान का आश्वासन मिलने के बाद युवक स्वयं पोल से नीचे उतर आया।

यह भी पढ़ें- करवा चौथ पर पति-पत्नी साथ रख रहे व्रत, औरैया में दिखी प्रेम और समानता की झलक