औरैया मुठभेड़: जेब काटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, दो को लगी गोली
औरैया के बिधूना में एक दुकानदार को जेब काटने के प्रयास में 25 मीटर तक घसीटने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ ...और पढ़ें

HighLights
बिधूना में दुकानदार को घसीटने वाले बदमाश गिरफ्तार।
पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपितों को गोली लगी।
तीनों आरोपित कन्नौज के तिर्वा निवासी बताए गए।
जागरण संवाददाता, औरैया। जेब काटने के प्रयास में दुकानदार को करीब 25 मीटर तक घसीटने के तीन आरोपितों को पुलिस ने शनिवार दिए रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपित कन्नौज जनपद के तिर्वा निवासी बताए गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो को गोली लगी। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना लाया गया। हालांकि, पुलिस दोनों आरोपितों के साथी से पूछताछ कर रही है। मुठभेड़ बिधूना कोतवाली क्षेत्र में हुई। फिलहाल, जांच के बाद पूरी 'फिल्म' साफ हो सकेगी।
ग्राम सूखाताल निवासी गंगाचरण 27 अप्रैल को सुबह लगभग 11 बजे 50,000 रुपये सेंट्रल बैंक बिधूना में जमा करने जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में दो युवकों ने अछल्दा जाने का बहाना बनाकर उन्हें बाइक पर बैठा लिया। बंथरा बाजार के पास बदमाशों ने गंगाचरण की जेब काटने की कोशिश की, लेकिन सतर्क दुकानदार ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। जिसके बाद बदमाशों ने उन्हें धक्का दे दिया, लेकिन धक्का देने के बाद उन्होंने बाइक पकड़ ली, फिर भी बाइक सवार बदमाश उन्हें बाइक से हुए घसीटते हुए लगभग 25 मीटर तक ले गए।
बाइक से घिसटने के दौरान दुकानदार गंगाचरण के कुछ रुपये सड़क पर गिर गए, जिन्हें राहगीरों ने एकत्र कर उनके स्वजन को सौंप दिए। दुकानदार ने अपनी कटी हुई जेब दिखाते हुए बताया कि कुछ पैसे जेबकतरे ले गए। घटना के बारे में पुलिस टीम आरोपितों की तलाश में लग गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बदमाशों को शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस से बचने के लिए बदमाशों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवाबी गली राज कपूर और जितेंद्र उर्फ मोटा को लगी। जिससे दोनों घायल हो गए। तीसरे साथी प्रदीप को घेर कर पकड़ा गया। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आलोक मिश्र का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
