विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

औरैया में बेकाबू ट्रक ने दो बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, चित्रकूट में बुलेट की टक्कर से युवक की गई जान

Published: Tue, 08 Sep 2026 03:42 PM (IST)

औरैया के बिधूना में तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक सवारों को रौंदा, जिसमें एक की मौत और दूसरा घायल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. औरैया के बिधूना में ट्रक ने दो बाइक सवारों को रौंदा

  2. शरद पोरवाल की मौत, नवीन तिवारी गंभीर रूप से घायल

  3. चित्रकूट में बुलेट की टक्कर से राममिलन की भी मौत हुई

संवाद सहयोगी, बिधूना (औरैया)। बिधूना किशनी मार्ग पर साहसपुर मोड़ के पास मंगलवार को तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में ऐरवा टीकुर निवासी युवक शरद उर्फ राम जी पोरवाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार नवीन तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार ऐरवा कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम ऐरवा कुइली निवासी 25 वर्षीय शरद उर्फ रामजी पोरवाल पुत्र मृगेंद्र पोरवाल अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे वह किसी काम से बिधूना स्थित सेंट्रल बैंक आए थे। बैंक का काम निपटाने के बाद वह बाइक से अपने घर ऐरवा कुइली लौट रहे थे।

बताया गया कि जैसे ही वह बिधूना किशनी मार्ग पर साहसपुर मोड़ के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शरद उछलकर सड़क पर काफी दूर जा गिरे। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनका बायां हाथ शरीर से अलग होकर दूर जा गिरा। सड़क पर चारों तरफ खून बिखर गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

शरद की बाइक को टक्कर मारने के बाद भी ट्रक की रफ्तार पर चालक का नियंत्रण नहीं रहा। बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दूसरे बाइक सवार 24 वर्षीय नवीन तिवारी पुत्र राजीव तिवारी निवासी निवाजपुर को भी टक्कर मार दी। नवीन अपने भाई प्रवीण के साथ ऐरवा कटरा से आधार कार्ड में संशोधन का काम कराने के बाद घर लौट रहे थे।

साहसपुर मोड़ के पास दोनों कुछ देर के लिए सड़क किनारे रुके थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में नवीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी विनेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी जुटाई और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

शरद की मौत की खबर जैसे ही स्वजन को मिली, परिवार में मातम छा गया। इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल रहा। हादसे के बाद बिधूना किशनी मार्ग पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस दुर्घटना के कारणों और फरार चालक के संबंध में जांच कर रही है।

चित्रकूट में बुलेट की टक्कर से युवक की मौत

चित्रकूट के रैपुरा थाना क्षेत्र में झांसी-मीरजापुर हाईवे पर रामटेकेवा के पास मंगलवार सुबह करीब 11 बजे सड़क किनारे खड़े 45 वर्षीय राममिलन को बुलेट सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में राममिलन के साथ बुलेट चालक और उसके साथ बैठी महिला भी घायल हो गई। गंभीर हालत में राममिलन को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दोपहर करीब एक बजे उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- कानपुर: करोड़पति ससुर की हत्या को बहू ने नौकर को दी 6 लाख की सुपारी, कहा था- पकड़े गए तो पति का नाम बताना

यह भी पढ़ें- 48 घंटे के अंदर कानपुर के इंजीनियर को रूस पुलिस ने छोड़ा, पत्नी के वीडियो के बाद भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप के बाद रिहाई