विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमरोहा में शादी से पहले नकदी-जेवर संग लापता हुई युवती, दूसरे संप्रदाय का युवक भी गायब

Published: Sat, 10 Oct 2026 09:32 AM (IST)

अमरोहा में शादी से ठीक एक महीना पहले एक युवती नकदी व जेवरात लेकर घर से लापता हो गई। गांव ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. शादी से एक माह पहले युवती लापता।

  2. नकदी व जेवरात लेकर घर से निकली।

  3. दूसरे संप्रदाय का युवक सचिन भी गायब।

जागरण संवाददाता, अमरोहा। शादी से ठीक एक महीना पहले युवती घर से नकदी व जेवरात लेकर लापता हो गई। गांव का ही दूसरे संप्रदाय का युवक सचिन भी लापता है। सचिन के साथ युवती के प्रेम प्रसंग का मामल भी सामने आया था। स्वजन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। 

नौगावां सादात क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने अपनी बेटी का रिश्ता उमरी निवासी युवक के साथ तय किया था। मंगनी की रस्म पूरी होने के बाद शादी की तारीख 9 नवंबर तय हो गई थी। लिहाजा घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं।

गांव के ही दूसरे संप्रदाय के युवक पर प्राथमिकी दर्ज

चर्चा है कि युवती का प्रेम प्रसंग गांव के ही दूसरे संप्रदाय के युवक सचिन के साथ चल रहा था। वहीं युवती भी स्वजन द्वारा किए गए रिश्ते से खुश नहीं थी। उसने मंगेतर को लेकर अपनी आपत्ति भी जताई थी। इसी बीच 8 नवंबर की रात को युवती घर से 30 हजार रुपये की नकदी व जेवरात लेकर लापता हो गई। सुबह स्वजन सोकर उठे तो बेटी घर में नहीं मिली। नकदी व जेवरात भी गायब थे। काफी तलाश करने के बाद भी उसका सुराग नहीं मिला।

यह भी पढ़ें- मतदाता कार्ड का इंतजार खत्म: नए वोटर ID कार्ड में QR कोड,माइक्रो टेक्स्ट; आगरा में 2.90 लाख को मिलेंगे

पुलिस कर रही है दोनों की तलाश

वहीं सचिन भी गांव से लापता है। मामला दो संप्रदाय के बीच होने के कारण गांव में तनाव का माहौल बना है। प्रभारी निरीक्षक रजनी द्विवेदी ने बताया कि सचिन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें- अब हर शुक्रवार मिलेगा पौष्टिक हलवा और उपमा, रामपुर के 1.54 लाख स्कूली बच्चों को लाभ