22 दारोगा समेत 30 पुलिसकर्मियों के तबादले, अमरोहा में कानून व्यवस्था सुधारने के लिए एसपी ने लिया एक्शन
अमरोहा जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इसमें 22 उपनिरीक्षकों और 8 आरक्षियों सहित कुल 30 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण हुआ है, जिसमें कई चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र भी बदले गए हैं।

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
अमरोहा में 30 पुलिसकर्मियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ
22 उपनिरीक्षक और 8 आरक्षी स्थानांतरित किए गए
कानून व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से यह बदलाव
जागरण संवाददाता, अमरोहा। जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार, 22 उपनिरीक्षकों और 8 आरक्षियों समेत कुल 30 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। इस बदलाव में कई चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र भी बदले गए हैं।
अमरोहा नगर के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सलीम अहमद को सैदनगली थाने की जिम्मेदारी दी गई है। कोट चौकी प्रभारी संजीव कुमार और कपासी चौकी प्रभारी विपिन कुमार को रहरा थाने भेजा गया है।
जोया चौकी प्रभारी सुधीर तोमर को कस्बा चौकी धनौरा तथा अतरासी चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार को बछरायूं थाने में तैनाती मिली है। वहीं, नीरज कुमार को कपासी चौकी प्रभारी, रवि कुमार को अमरोहा नगर।
मोनिका तोमर को रहना थाना भेजा
महिला उपनिरीक्षक मोनिका तोमर को रहरा थाना और सचिन भाटी को अतरासी चौकी प्रभारी बनाया गया है। सरज कुमार को डिडौली थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा आठ आरक्षियों में गौरव कुमार और शिवा हुड्डा को नौगावां सादात, आकाश तोमर को गजरौला तथा मोहित भाटी को हसनपुर थाने भेजा गया है।
महिला आरक्षी नम्रता यादव को रहरा से अमरोहा देहात स्थानांतरित किया गया है। सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- भात की दावत खाते ही उल्टी-दस्त होने लगे... अमरोहा में 50 से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार