विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तिगरी मेले में सुचारू रहेगा यातायात: जाम से निपटने का पुख्ता प्लान, 12 मार्गों पर तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट

Published: Sun, 15 Nov 2026 06:31 PM (IST)

अमरोहा प्रशासन ने राजकीय तिगरी गंगा मेला-2026 के लिए व्यापक यातायात प्रबंधन योजना बनाई है। जाम से निपटने के लिए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. 12 प्रमुख मार्गों पर यातायात मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई।

  2. दो डिप्टी कलेक्टर नोडल यातायात मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।

  3. सात पार्किंग स्थलों और पांच रेलवे स्टेशनों पर निगरानी रखी जाएगी।

जागरण संवाददाता, अमरोहा। राजकीय तिगरी गंगा मेला-2026 को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। मेला क्षेत्र में आने वाले 12 प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। वहीं, दो डिप्टी कलेक्टर को नोडल यातायात मजिस्ट्रेट बनाया गया है। एडीएम न्यायिक धीरेंद्र प्रताप सिंह को सुपर जोनल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मेलाधिकारी गरिमा सिंह ने बताया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाए रखने के लिए सभी प्रमुख मार्गों पर यातायात मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इनमें गजरौला से ब्रजघाट और ब्रजघाट से गजरौला, जोया से गजरौला और गजरौला से जोया राष्ट्रीय राजमार्ग, हसनपुर से गजरौला, धनौरा से गजरौला, गजरौला से तिगरी, मोहम्मदाबाद-कांकाठेर से तिगरी, तिगरी से सदर गेट तक गंगा घाट मार्ग, सदर गेट से सेक्टर-24 तक गंगा घाट मार्ग, मेला स्थल से कांकाठेर मार्ग और तिगरी से मोहरका पट्टी बंधा मार्ग शामिल हैं।

डिप्टी कलेक्टर संभल अभिमन्यु कुमार और डिप्टी कलेक्टर रामानुज को नोडल यातायात मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। सभी यातायात मजिस्ट्रेट सुपर जोनल अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर लगातार क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न होने देने की जिम्मेदारी निभाएंगे।

सात पार्किंग स्थलों पर भी तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट

तिगरी गंगा मेले में वाहनों की पार्किंग के लिए सात स्थल निर्धारित किए गए हैं। इनमें गन्ना तौल केंद्र, तिगरी गेट के दोनों ओर, शिवमूर्ति के दाहिनी तरफ, ढाल नंबर-2, 3, 4, 5 और 6 के आसपास निर्धारित स्थान शामिल हैं। इन सभी पार्किंग स्थलों पर एक-एक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। क्षेत्रीय वनाधिकारी अवनीश कुमार को पार्किंग व्यवस्था का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

पांच रेलवे स्टेशनों पर भी रहेगी प्रशासन की नजर

मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रेनों से भी तिगरी पहुंचते हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने जिले की सीमा में आने वाले पांच रेलवे स्टेशनों पर भी कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। इनमें अमरोहा, कांकाठेर, काफूरपुर, गजरौला और कैलसा रेलवे स्टेशन शामिल हैं। मेले के दौरान इन स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए प्रशासनिक निगरानी रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें- 50 साल से नहीं टूटी आस्था की डोर: बैलगाड़ी से शुरू हुआ था 80 वर्षीय सावित्री देवी का तिगरी मेला सफर, आज भी जारी है परंपरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।