विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऐतिहासिक तिगरी मेले में गुमशुदा बच्चों के मददगार बने स्काउट, 245 बच्चों को परिजनों से मिलाया

Published: Mon, 23 Nov 2026 03:54 PM (IST)

अमरोहा के तिगरी गंगा मेले में स्काउट छात्र श्रद्धालुओं की मदद कर रहे हैं, खासकर बिछड़े हुए बच्चों को उनके परिजनों से मिलाने में।

गजरौला तिगरी मेले पर मचान पर खड़े स्काउट के छात्र। जागरण

गजरौला तिगरी मेले पर मचान पर खड़े स्काउट के छात्र। जागरण

HighLights

  1. स्काउट छात्र तिगरी गंगा मेले में सेवा दे रहे हैं।

  2. 245 बिछड़े बच्चों को उनके स्वजन से मिलाया गया।

  3. स्वच्छता जागरूकता रैली भी प्रतिदिन निकाली जा रही है।

जागरण संवाददाता, अमरोहा। तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं की मदद के लिए स्काउट के छात्र पूरी मेहनत और लगन से सेवा में जुटे हैं। मेले में बिछड़ने वाले बच्चों को खोजकर उनके स्वजन से मिलाने में स्काउट छात्र अहम भूमिका निभा रहे हैं। अब तक 245 खोए हुए बच्चों को सकुशल उनके स्वजन से मिलाया जा चुका है।

इस बार मेले में 33 स्कूलों के 478 स्काउट छात्र तैनात किए गए हैं। प्रत्येक स्कूल से चयनित छात्र मेले में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं की सहायता कर रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से स्काउट छात्रों के भोजन की व्यवस्था भी की गई है, जिससे सेवा कार्य में जुटे बच्चों को किसी तरह की परेशानी न हो।

स्काउट प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि इस बार स्काउट छात्रों के साथ शिक्षकों की भी तैनाती की गई है। कुल 48 शिक्षक प्रभारी के रूप में लगाए गए हैं, जबकि छह शिक्षक ड्यूटी पर तैनात स्काउट छात्रों की निगरानी और चेकिंग कर रहे हैं।

इससे मेले में स्काउट की सेवा व्यवस्था को व्यवस्थित और प्रभावी बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन शाम 4:30 बजे स्काउट छात्रों की ओर से जागरूकता रैली निकाली जा रही है।

रैली का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और मेला क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाए रखने का संदेश देना है। स्काउट छात्र खोए हुए बच्चों को उनके स्वजन तक पहुंचाने के साथ ही श्रद्धालुओं की सहायता और स्वच्छता अभियान में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- अमरोहा के तिगरी गंगा मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, रंग-बिरंगी रोशनी में तंबुओं की नगरी का नजारा देख आप भी कह उठेंगे वाह!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।