विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तिगरी मेले में आए ब्रेक डांस और ड्रैगन जैसे कई रोमांचक झूले, NOC के बाद ही संचालन की मिलेगी इजाजत

Published: Wed, 11 Nov 2026 06:30 AM (IST)

अमरोहा के तिगरी मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन झूलों के संचालन पर सख्त हो गया है। एसडीएम ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. झूलों के संचालन हेतु छह विभागों से एनओसी अनिवार्य।

  2. एसडीएम शैलेश दुबे ने सुरक्षा मानकों पर विशेष जोर दिया।

  3. श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वच्छता प्रशासन की प्राथमिकता।

संवाद सहयोगी, अमरोहा। उत्तर भारत के प्रसिद्ध तिगरी मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। मेले में लगाए जा रहे झूलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीएम शैलेश दुबे ने झूला ठेकेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी छह संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त होने के बाद ही झूलों का संचालन किया जाएगा। सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस बार तिगरी मेले में छह बड़े झूलों के साथ नाव झूले, चार ब्रेक डांस झूले, दो ड्रैगन झूले और दो मिक्सर झूले लगाए गए हैं। एसडीएम ने ठेकेदार को निर्देश दिए कि सभी झूलों के लिए जरूरी विभागीय एनओसी समय से तैयार कराएं। साथ ही झूलों के संचालन से पहले सुरक्षा के सभी इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

82025044

एसडीएम ने कहा कि तिगरी मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और कई श्रद्धालु यहां तंबू लगाकर प्रवास भी करते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है।

झूलों के संचालन में सुरक्षा उपकरणों और आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके अलावा मेले में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए खान-पान की दुकानें लगाने वाले दुकानदारों को भी निर्देश दिए गए हैं।

उन्हें कूड़ा निर्धारित डस्टबिन में ही डालने और आसपास सफाई रखने की हिदायत दी गई है, ताकि मेले में गंदगी न फैले और श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

यह भी पढ़ें- तिगरी मेला: श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 60 नावें होंगी तैनात, लगेंगे 2 मोबाइल टावर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।