विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हेलीकॉप्टर और एयर बैलून से तिगरी मेले का भ्रमण करेंगे श्रद्धालु, देखें कितना लगेगा किराया और क्या होगी टाइमिंग

Published: Thu, 19 Nov 2026 06:30 AM (IST)

अमरोहा के तिगरी मेले में इस बार श्रद्धालु हेलीकॉप्टर और एयर बैलून से मेले का भ्रमण कर सकेंगे। पहली बार ...और पढ़ें

लाइटों से जगमगाया तिगरी मेले का नजारा

लाइटों से जगमगाया तिगरी मेले का नजारा

HighLights

  1. हेलीकॉप्टर और एयर बैलून से मेले का हवाई भ्रमण।

  2. तिगरी और गढ़ मेले को जोड़ेगा नया पांटून पुल।

  3. हेलीकॉप्टर किराया 4000 रुपये, एयर बैलून 500 रुपये।

जागरण संवाददाता, अमरोहा। मां गंगा के आंचल में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाला मेला न सिर्फ तिगरी व बल्कि पड़ोसी जनपद हापुड़ में भी धीरे-धीरे अपनी भव्यता के शिखर पर पहुंचने लगा है।

साधु-संतों का वास, श्रद्धालुओं का सुबह की बेला में गंगा में स्नान, बच्चों व युवाओं का उत्साह, बाजार में उमड़ती भीड़ व झूलों की ऊंचाई मेले की रौनक बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री के आदेश पर दोनों जिलों के मेले को एक करने के लिए पहली बार पांटून पुल बनकर तैयार है।

यह श्रद्धालुओं के लिए नया अनुभव रहेगा। मेले में इस बार केवल पांटून पुल ही नहीं बल्कि एयर बैलून व हेलीकॉप्टर के माध्यम से श्रद्धालुओं के लिए आकाश से दोनों मेलों का भ्रमण कराने की तैयारी भी की गई है।

तिगरी धाम पर कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर लगने वाला मेले का दायरा हर दिन बढ़ रहा है। श्रद्धालुओं का मेले में पहुंचने का सिलसिला जारी है। श्रद्धालु सुबह को गंगा में स्नान के बाद खिचड़ी का स्वाद ले रहे हैं। तिगरी व गढ़ मेले को एक करने के लिए पांटून पुल पहली बार बनकर तैयार हो चुका है।

4000 रुपये प्रति व्यक्ति होगा हेलीकॉप्टर का किराया

तिगरी मेले में टेंट सिटी लगाने वाले व्यवसायी शिवम गुप्ता ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं के लिए उन्होंने पहली बार तिगरी मेले में एयर बैलून की सुविधा शुरू की है। 19 नवंबर से तिगरी में इसे शुरू कर दिया जाएगा। एक बार में पांच लोग बैलून में सवार होंगे। प्रति व्यक्ति 500 रुपये किराया रखा जाएगा। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर से तिगरी व गढ़ मेला व गंगा के दर्शन कराने के लिए भी व्यवस्था की गई है।

गढ़ मेले में इसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद हेलीपैड बनाया गया है। फरीदाबाद से किराए पर हेलीकाप्टर लाने की तैयारी है। बताया कि गढ़ से 4000 रुपये प्रति व्यक्ति किराए पर हेलीकॉप्टर से दोनों मेलों का भ्रमण कराया जाएगा।

एक चक्कर में छह लोग हेलीकाप्टर में बैठ सकेंगे तथा 21 नवंबर से यह सेवा शुरू होगी। उन्होंने बताया कि हेलीकाप्टर सेवा के लिए नियमों का पालन किया जाएगा। मौसम खराब होने पर सेवा रोक दी जाएगी। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर सेवा मिलेगी।

यह भी पढ़ें- तिगरी मेला में पांटून पुल से इस दिन शुरू होगा आवागमन, अंतिम चरण में पहुंचा निर्माण कार्य

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।