विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तिगरी मेला: 1.89 करोड़ से बिछाया गया 22 KM लंबा सड़कों का जाल, 15 नवंबर से होगा भव्य आयोजन

Published: Tue, 10 Nov 2026 06:45 AM (IST)

अमरोहा में 15 नवंबर से शुरू हो रहे तिगरी गंगा मेले के लिए प्रशासन ने 1.89 करोड़ रुपये की लागत ...और पढ़ें

गजरौला तिगरी मेले पर सड़क बनाते मजदूर और गजरौला तिगरी मेले पर प्रशासन के लिए लगाए जा रहे तंबू

गजरौला तिगरी मेले पर सड़क बनाते मजदूर और गजरौला तिगरी मेले पर प्रशासन के लिए लगाए जा रहे तंबू

HighLights

  1. 1.89 करोड़ रुपये से 22 KM अस्थायी मार्गों का निर्माण पूरा।

  2. श्रद्धालुओं और वीआईपी के लिए अलग-अलग सुगम मार्ग व्यवस्था।

  3. सुरक्षा हेतु साइनेज, फेंसिंग, वाच टावर स्थापित किए गए।

जागरण संवाददाता, अमरोहा। तिगरी गंगा मेला को भव्य, दिव्य और सुरक्षित स्वरूप देने के लिए प्रशासन द्वारा तेजी के साथ कार्यों को पूरा किया जा रहा है। 15 नवंबर से मेला शुरू हो जाएगा और 25 तक चलेगा। 24 नवंबर के मुख्य स्नान पर्व पर उमड़ने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इसके लिए प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग को मिले 189.89 लाख रुपये से क्षेत्र में 22 किलोमीटर लंबे विभिन्न श्रेणियों के अस्थायी मार्गों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। 10 अलग-अलग चौड़ाई के रास्तों का संजाल बिछाकर पूरे मेला क्षेत्र को सुगम बना दिया गया है, जबकि बचे हुए व्यवस्थागत कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

श्रद्धालुओं व वीआईपी के लिए पृथक मार्गों की व्यवस्था हुई सुगम

मेला क्षेत्र में मार्गों का स्पष्ट और व्यावहारिक वर्गीकरण है। टेंट सिटी तक आने-जाने वाले विशिष्ट अतिथियों के लिए अलग से वीआईपी रोड का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। आमजन व पैदल श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए ट्रैक्टर रोड, सदर रोड, न्यू गंगा रोड और गंगा मार्ग पूरी तरह तैयार कर दिया गया है। पैदल और वाहनों के रास्ते अलग होने से स्नान पर्वों के दौरान बिना किसी अवरोध के लाखों श्रद्धालु सुरक्षित आवाजाही कर सकेंगे।

समतलीकरण का कार्य पूरा

लोक निर्माण विभाग द्वारा मेले के साइट प्लान, मार्गों के निर्माण, मचान, बैरियर, बेरीकेडिंग, साइनेज बोर्ड, टिन फेंसिंग तथा डगरबेलिंग व समतलीकरण के कार्यों को तेजी से पूरा कर लिया गया है। इन कार्यों की बदौलत रेत के विशाल मैदान को सुगम संपर्क तंत्र में बदल दिया गया है, जिससे मेले का स्वरूप भव्य नजर आ रहा है।

रात में सुरक्षित सफर सुनिश्चित कर रहे रिफ्लेक्टिव साइनेज

मेले में रात के समय आवागमन करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी प्रमुख मार्गों पर रिफ्लेक्टिव साइनेज (प्रावर्तन बोर्ड) और दिशा-सूचक स्थापित कर दिए गए हैं।

अंधेरा होने पर भी ये साइनेज दूर से चमककर श्रद्धालुओं को सही दिशा दिखा रहे हैं, जिससे दूर-दराज से आने वाले ग्रामीण व शहरी श्रद्धालुओं को टेंट सिटी, शिविरों और स्नान घाटों तक पहुंचने में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- अमरोहा: वोटर लिस्ट से गायब हुए 1.81 लाख नाम! अब इस नई तरकीब से तलाशेंगे BLO, चेक करें अपना नाम

संवेदनशील कटान स्थलों पर फेंसिंग और निगरानी मजबूत

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च वरीयता देते हुए गंगा नदी के कटान वाले संवेदनशील स्थानों पर जिला पंचायत द्वारा फेंसिंग का कार्य तेजी से कराया जा रहा है, ताकि कोई भी अनजाने में गहरे पानी की ओर न जाए। इसके अलावा मुख्य मार्गों पर बैरियर व बैरिकेडिंग लगा दी गई है और पूरे मेला क्षेत्र पर 24 घंटे पैनी नजर रखने के लिए ऊंचे वाच टावर भी स्थापित कर दिए गए हैं।

मेले में मार्गों का निर्माण पूरा हो गया है। जलस्तर बढ़ने पर चेकर्ड प्लेट्स और कांस पुलों की पुख्ता व्यवस्था है। अन्य व्यवस्थाओं को 15 से पहले ही पूरा कर लिया जाएगा।- गौरव रंजन, एक्सईएन लोनिवि

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।