विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमरोहा: वोटर लिस्ट से गायब हुए 1.81 लाख नाम! अब इस नई तरकीब से तलाशेंगे BLO, चेक करें अपना नाम

Published: Mon, 09 Nov 2026 09:45 PM (IST)

अमरोहा में मतदाता सूची से हटे 1.81 लाख नामों को दोबारा खोजने की कवायद शुरू हो गई है। बीएलओ अब ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. एसआइआर में छूटे मतदाताओं को जोड़ने की कवायद तेज, बीएलओ को सौंपी जाएंगी पंचायत और निकायों की मतदाता सूचियां

  2. चार विधानसभा क्षेत्रों में 1.81 लाख मतदाता हुए थे कम, दोनों पुनरीक्षण अभियानों में 6,852 लोगों ने नए वोट के लिए किया आवेदन

जागरण संवाददाता, अमरोहा। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआइआर) के दौरान मतदाता सूची से बाहर हुए लोगों के नाम दोबारा तलाशने की कवायद शुरू हो गई है। चुनाव आयोग के निर्देश पर अब पंचायतों और नगरीय निकायों की मतदाता सूचियों से विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची का मिलान कराया जाएगा।

इसके लिए जिले की 576 ग्राम पंचायतों और नौ निकायों की मतदाता सूचियां बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को सौंपी जाएंगी। मिलान के दौरान जिन मतदाताओं के नाम में अंतर या गड़बड़ी मिलेगी, उनकी जानकारी जुटाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जनपद की चारों विधानसभा क्षेत्रों में नवंबर 2025 में मतदाता सूचियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कराया गया था। इससे पहले जिले में कुल 13,70,374 मतदाता थे। एसआइआर के बाद इनकी संख्या घटकर 11,89,197 रह गई।

Voter Decrease Infographic and Election Queue

इस तरह चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1,81,177 मतदाता कम हो गए थे। अब पंचायतों और निकायों की मतदाता सूचियों से मिलान कर छूटे हुए मतदाताओं की पहचान करने का प्रयास किया जाएगा।

एसआइआर के बाद चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या में कमी आई है। विधानसभा वार आंकड़ों के अनुसार धनौरा में सबसे अधिक 58,455 मतदाता कम हुए हैं। वहीं हसनपुर में 45,995, अमरोहा में 43,009 और नौगावां सादात में 33,718 मतदाताओं की संख्या घटी है

पंचायतों की सूची से हटाए गए थे 1.02 लाख नाम

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के तहत जनवरी 2026 में पंचायतों की मतदाता सूचियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया गया था। इस दौरान 1,46,725 नए मतदाता जोड़े गए, जबकि 12,924 लोगों ने नाम, पता समेत अन्य विवरणों में संशोधन कराया।

know about form

वहीं मृतक, दूसरी जगह स्थानांतरित और दोहरी प्रविष्टि वाले 1,02,168 नाम मतदाता सूची से हटाए गए थे। वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव में जिले में 9,96,303 मतदाता थे। पुनरीक्षण के बाद यह संख्या बढ़कर 10,40,860 हो गई है। इस तरह पिछले पंचायत चुनाव की तुलना में 44,557 मतदाता बढ़े हैं।

विशेष अभियानों में 6852 लोगों ने नए वोट के लिए किया आवेदन

चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाए गए थे। इनमें धनौरा विधानसभा क्षेत्र में 250, नौगावां सादात में 193, अमरोहा में 432 और हसनपुर में 300 आपत्तियां प्राप्त हुई थीं।

दोनों अभियानों में कुल 6852 लोगों ने नया मतदाता बनने के लिए फार्म-6 भरकर आवेदन किया। वहीं 1422 लोगों ने फार्म-8 के माध्यम से संशोधन संबंधी आवेदन किया। विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों की ओर से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने को फार्म-6ए का कोई आवेदन नहीं हुआ।

 

विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने और नए मतदाता बनाने का कार्य जारी है। जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे अपने बीएलओ से संपर्क कर फार्म-6 भर सकते हैं। पात्र नए मतदाता भी नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

- गरिमा सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व।


यह भी पढ़ें- अमरोहा में रहस्यमय तरीके से मर रही हैं बिल्लियां, कबूतरबाजों पर गहराया शक; 3 महीने में 20 से ज्यादा की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।