तिगरी मेले में श्रद्धालुओं का आगमन शुरू, 600 हेक्टेयर में सजी आस्था की नगरी; 24 घाट तैयार
राजकीय तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है, जहां कार्तिक पूर्णिमा के लिए लाखों लोग जुटते हैं।

गजरौला तिगरी मेले पर बेसने लगा तंबुओं का शहर और गजरौला तिगरी मेले पर स्नान करते श्रद्धालु
HighLights
राजकीय तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया।
गढ़ और तिगरी मेले को जोड़ने वाला पांटून पुल मुख्य आकर्षण।
मेले की तैयारियां पूरी, 24 गंगा घाट तैयार किए गए।
संवाद सहयोगी, अमरोहा। उत्तर भारत के प्रसिद्ध राजकीय तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है। मां गंगा के जयकारों और हर-हर गंगे के उद्घोष के बीच गंगा तट पर आस्था का अद्भुत संगम नजर आने लगा है।
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा स्नान के लिए यहां हर वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालु गंगा किनारे अपने तंबू लगाकर प्रवास करते हैं और ब्रह्म मुहूर्त में मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं।
महाकुंभ और अर्धकुंभ की तर्ज पर आयोजित होने वाले इस विशाल मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह जुटा हुआ है। करीब 600 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में लगने वाले इस मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 24 गंगा घाट तैयार किए गए हैं।

मेले की अधिकांश तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और शेष कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बार तिगरी मेले का आकर्षण गढ़ और तिगरी मेले को जोड़ने वाला पांटून पुल भी रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद दोनों मेलों को एक साथ जोड़ने की दिशा में कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इसके लिए गंगा पर पांटून पुल का निर्माण कराया जा रहा है, जिसे 18 तारीख तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
पहली बार बन रहे इस पुल को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पांटून पुल के निर्माण कार्य में कर्मचारी दिन-रात जुटे हुए हैं। पुल तैयार होने के बाद श्रद्धालु इसके माध्यम से गढ़ और तिगरी मेले के बीच आवागमन कर सकेंगे।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुल पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। पुलिस बल की तैनाती भी रहेगी, ताकि श्रद्धालुओं का आवागमन सुरक्षित और सुचारु रूप से हो सके।
यह भी पढ़ें- ऐतिहासिक तिगरी मेला में श्रद्धालुओं को मिलेगी फ्री मेडिकल सुविधा, गंगा किनारे दूर-दूर से पहुंच रहे लोग
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।