ऐतिहासिक तिगरी मेले में बसने लगी 'तंबुओं की नगरी', श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू
अमरोहा के तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है, जिससे तंबुओं की नगरी आकार ले रही ...और पढ़ें

तिगरी मेला।
HighLights
तिगरी गंगा मेले में तंबुओं की नगरी धीरे-धीरे आकार ले रही है।
श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू, बुधवार से भारी भीड़ उमड़ने की संभावना।
दलदली मिट्टी के बावजूद श्रद्धालुओं में उत्साह और जोश बरकरार है।
जागरण संवाददाता, अमरोहा। तिगरी गंगा मेले में अब धीरे-धीरे तंबुओं की नगरी आकार लेने लगी है। शनिवार तक जो मेला स्थल खाली नजर आ रहा था, वहां रविवार को दूर-दूर तक श्रद्धालुओं के तंबू दिखाई देने लगे। मेले में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। अनुमान है कि बुधवार से मेले में आस्था का सैलाब उमड़ना शुरू हो जाएगा।
रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु तिगरी गंगा मेला स्थल पर पहुंचे। यहां अपने लिए उपयुक्त स्थान तलाशने के बाद तंबू लगाने में जुट गए। इस बार मेला स्थल पर दलदली मिट्टी होने के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ऐसे में अच्छी जगह पर डेरा जमाने के लिए श्रद्धालुओं में पहले पहुंचने की होड़ भी दिखाई दे रही है। दलदली मिट्टी के बीच तंबू लगाने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इसके बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं है।
परिवार के साथ पहुंचे लोग अपने रहने और ठहरने की व्यवस्था करने में जुटे हैं। कोई तंबू लगाने में व्यस्त है तो कोई जरूरी सामान व्यवस्थित करने में लगा है। मेला स्थल पर धीरे-धीरे बढ़ रही रौनक से तंबुओं की नगरी आकार लेने लगी है।
माना जा रहा है कि अगले एक-दो दिनों में मेला परिसर पूरी तरह आबाद हो जाएगा। बुधवार से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसके साथ ही तिगरी गंगा मेले की रौनक भी बढ़ने लगेगी।
20 को तिगरी गंगा मेला में होगा शिविर का शुभारंभ
श्री विश्वकर्मा सेवा कल्याण समिति के तिगरी गंगा मेला में शिविर का शुभारंभ 20 नवंबर की दोपहर में होगा। समिति के जिलाध्यक्ष टीकम सिंह विश्वकर्मा ने बताया कि 20 नवंबर को दोपहर में विधि विधान और हवन पूजन के साथ शिविर का शुभारंभ किया जाएगा।

उन्होंने विश्वकर्मा समाज के मुरादाबाद मंडल के लोगों से अपील करते हुए कहा कि परिवार सहित तिगरी गंगा मेले में पहुंचें। समाज के अलावा सभी श्रद्धालुओं के लिए समिति सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।
यह भी पढ़ें- ऐतिहासिक तिगरी मेला में खूब बजेगी ढोलक, गंगा किनारे मिट्टी के कुल्हड़ से लेकर पीतल के सामान तक की सजेगी मंडी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।