विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तिगरी मेले में बनारस के कलाकारों का कमाल, रेत पर बनाई भगवान शिव और हनुमानजी की प्रतिमा 

Published: Fri, 20 Nov 2026 08:42 AM (IST)

अमरोहा के तिगरी गंगा मेले में भगवान शिव, हनुमान जी और शिवलिंग की भव्य प्रतिमाएं श्रद्धालुओं का ध्यान खींच रही हैं, जिसमें बनारस के कलाकार रेत से शिव प्रतिमा बना रहे हैं। 

रेत पर भगवान शिव की प्रतिमा उकेरते कलाकार।

रेत पर भगवान शिव की प्रतिमा उकेरते कलाकार।

HighLights

  1. तिगरी मेले में भव्य धार्मिक प्रतिमाएं बनीं आकर्षण का केंद्र।

  2. बनारस के कलाकार रेत से बना रहे भगवान शिव की प्रतिमा।

  3. वंदे भारत संगठन ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया आयोजन।

जागरण संवाददाता, अमरोहा। तिगरी गंगा मेले में गंगा रोड स्थित सदर बाजार में भगवान शिव, हनुमान जी और शिवलिंग समेत कई भव्य धार्मिक प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हैं।

बड़ी संख्या में लोग इन्हें देखने पहुंच रहे हैं और प्रतिमाओं के साथ फोटो व सेल्फी ले रहे हैं। भगवान शिव की एक प्रतिमा रेत से तैयार की जा रही है। इसे बनाने के लिए बनारस से कलाकार पहुंचे हैं, जो अपनी कला से रेत को शिव की भव्य आकृति दे रहे हैं।

निश्शुल्क चिकित्सा शिविर का किया उद्घाटन

गजरौला: तिगरी गंगा मेले में वंदे भारत राष्ट्रवादी संगठन ने निश्शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह रोमी, शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लो और पूर्व विधायक हरपाल सिंह ने इसका उद्घाटन किया।

इस अवसर पर तेजवीर अलूना, महेश बिश्नोई, कवित्र चौधरी, प्रिंस राज उप्पल, वरुण चाहल, अरुण जैन, अशोक चाहल, सुबोध राजौरा, यशपाल सिंह, दीपक, सोमी चौधरी, हिमांशु चीमा, नितिन ठेकेदार, भूपेंद्र चौधरी, गौरव चौधरी, विकास चौहान और सचिन मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- घूमने के शौक ने बदल दी किस्मत! 50 हजार से शुरू किया काम, अब तिगरी और गढ़ मेले में पूनम के 'टेंट सिटी' की धूम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।