विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तिगरी मेले की तैयारियां अंतिम दौर में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनेंगे 3500 शौचालय और 18 स्नान घाट

Published: Tue, 10 Nov 2026 06:04 AM (IST)

उत्तरी भारत के प्रसिद्ध तिगरी गंगा मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं, जिसमें श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. श्रद्धालुओं के लिए 3500 शौचालय और 18 स्नान घाट बनेंगे।

  2. मेले में सड़कों का चौड़ीकरण और 16 पार्किंग स्थल चिह्नित।

  3. मोबाइल नेटवर्क सुधार हेतु टावर, अग्निशमन विभाग भी तैयार।

संवाद सहयोगी, अमरोहा। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध तिगरी गंगा मेले की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

मेले में सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण का कार्य जारी है। वहीं, श्रद्धालुओं के लिए 3500 शौचालय और स्नान के लिए 18 घाट बनाए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर घाटों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।

मेले में हर वर्ष की तरह इस बार भी 16 स्थानों पर पार्किंग स्थल चिह्नित किए गए हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए वाहनों को पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा कराया जाएगा, ताकि मेला क्षेत्र में अनावश्यक भीड़ न लगे और श्रद्धालुओं को पैदल आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े।

81998623

श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए छह प्रमुख रास्तों की व्यवस्था की गई है। इनमें गंगा रोड, वीआईपी रोड, सदर बाजार और ट्रैक्टर रोड सहित अन्य मार्ग शामिल हैं। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार रास्तों को अधिक चौड़ा बनाया जा रहा है, जिससे भीड़ का दबाव कम रहे और आवागमन सुचारु बना रहे।

नेटवर्क की समस्या दूर करेगा मोबाइल टावर

तिगरी मेले में हर वर्ष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते मोबाइल नेटवर्क की समस्या सामने आती है। भीड़ बढ़ने पर नेटवर्क बाधित होने से लोगों को काफी परेशानी होती है। इस बार प्रशासन की ओर से मोबाइल नेटवर्क की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मेले में मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। इसका कार्य भी जारी है।

81998671

इसके अलावा मेले में श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए झूले लगाए जा रहे हैं। व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण भी किया जा रहा है। मेला प्रभारी बालेंद्र यादव की देखरेख में तैयारियों को गति दी जा रही है, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

तिगरी मेले की सुरक्षा को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट

ऐतिहासिक तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर अग्निशमन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हर वर्ष की भांति इस बार भी मेले में आगजनी और अन्य आपातकालीन घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग ने पर्याप्त संसाधन और कर्मचारियों की मांग की है। इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर लखनऊ मुख्यालय भेजा गया है।

अग्निशमन विभाग की ओर से भेजी गई मांग में एक मुख्य अग्निशमन अधिकारी, 14 अग्निशमन द्वितीय अधिकारी (हल्के वाहन सहित), आठ लीडिंग फायरमैन, आठ फायर सर्विस चालक और 60 फायरमैन की तैनाती मांगी गई है।

इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 10 फायर एक्सटिंग्विशर, 20 रस्से, 20 रेस्क्यू कांटे, 20 ड्रैगन टॉर्च, 40 लाइफ वायरिंग तथा 2000 से 2500 लीटर क्षमता वाले 10 मोटर फायर इंजन की मांग की गई है। साथ ही फायरमैन सहित बुलेट मोटरसाइकिल उपलब्ध कराने का भी प्रस्ताव भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- उत्तर भारत का प्रसिद्ध तिगरी मेला: सजने लगे झूले, कोतवाली में बनेगा कंट्रोल रूम, टेंट में रुकेंगे पुलिसवाले

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।