विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तिगरी गंगा मेलाधाम में 24 घाटों पर स्नान करेंगे श्रद्धालु, महिलाओं के लिए अलग घाट और चेंजिंग रूम बना

Published: Wed, 11 Nov 2026 03:39 PM (IST)

अमरोहा में तिगरी गंगा मेले की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए 24 घाटों का निर्माण किया जा रहा है।

ये तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है। (तिगरी गंगा मेला)

ये तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है। (तिगरी गंगा मेला)

HighLights

  1. श्रद्धालुओं के लिए 24 घाटों का निर्माण, अलग महिला-पुरुष व्यवस्था।

  2. मेला 6 जोन, 24 सेक्टर में विभाजित, सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

  3. महिला घाटों पर महिला कांस्टेबल, चेंजिंग रूम की सुविधा उपलब्ध।

जागरण संवाददाता, अमरोहा। तिगरी गंगा मेला की तैयारियों में प्रशासन जुटा है। उसके द्वारा जाेन व सेक्टरों में मेला परिसर को विभाजित कर दिया गया है। अब घाटों के निर्माण की तैयारी चल रही है।

इस बार प्रशासन ने 24 घाट बनाने का फैसला लिया है। पुरुषों व महिलाओं के स्नान के लिए अलग-अलग घाट बनाए जाएंगे।

इसके साथ ही महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम भी बनाए जाएंगे। जिनमें स्नान के बाद वह कपड़े बदल सकेंगी। महिला कांस्टेबल उनके पास तैनात रहेंगी। महिला घाटों की सुरक्षा भी उनके ही हवाले रहेगी।

सड़कों का निर्माण लगभग पूरा

तिगरी गंगा मेला पर सड़कों के निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो गया है। प्रकाश, पेयजल व्यवस्था व शौचालय बनाने का काम भी अंतिम चरण में है। प्रशासन ने अबकी बार छह जोन व 24 सेक्टरों में मेलाधाम काे बांटा है।

82025323

25 लाख से अधिक की संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए उसने घाटों के निर्माण की कार्रवाई भी छेड़ दी है। हर सेक्टर में उसने एक घाट के निर्माण का फैसला लिया है। इस तरह कुल 24 घाट बनाए जाएंगे। इनमें महिला व पुरुषों के अलग-अलग घाट होंगे।

यहां बता दें कि पिछली बार 21 सेक्टर थे लेकिन, अबकी बार तीन सेक्टर बढ़े हैं। उसके साथ ही तीन घाट भी बढ़ाए गए हैं। महिला घाटों की सुरक्षा महिला पुलिस कर्मी संभालेंगी। कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम भी बनाए जाएंगे। प्रत्येक सेक्टर में चार-चार चेंजिंग रूम बनाने की तैयारी प्रशासन कर रहा है।

82025091

गहराई वाले स्थानों पर लगेगा लाल फ्लैग

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इस बार गंगा में काफी पानी है। इसलिए प्रशासन गहराई वाले स्थानों पर लाल फ्लैग लगवाएगा। बेरीकेडिंग भी कराएगा ताकि, स्नान करते हुए लोग गहराई वाले क्षेत्र में जाने से बच सकें। फ्लैग को देखते ही खतरे को पहचान लें।

82025044

मेला की तैयारियां चल रही हैं। हर व्यवस्था को मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए घाटों के निर्माण का कार्य भी हो रहा है। सभी अधिकारियों को तेजी से कार्य पूरा कराने के लिए निर्देशित किया गया है।

गरिमा सिंह, मेला अधिकारी/एडीएम वित्त एवं राजस्व।

यह भी पढ़ें- तिगरी मेला: श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 60 नावें होंगी तैनात, लगेंगे 2 मोबाइल टावर

मेले की तैयारी एक नजर में

  • मेले में चार हजार से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती होगी।
  • मेले को छह जोन व 24 सेक्टर में विभाजित किया गया है।
  • मेले पर नजर रखने के लिए 150 से अधिक सीसीटीवी लगेंगे।
  • मेले पर 11 ड्रोन से 24 घंटे नजर रखी जाएगी।
  • मेले में सदर कोतवाली व कंट्रोल रूम के साथ 72 पुलिस चौकी बनाई जा रही हैं।
  • सभी 21 घाट तथा मेले के रूट पर कुल 60 बेरियर लगाए जाएंगे हैं।
  • मेले में 16 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। रूट वन वे रहेगा।
  • एसडीआरएफ के साथ ही पीएसी की बटालियन भी तैनात रहेंगी।
  • पीआरवी के 15 वाहन तो 10 एंबुलेंस भी तैनात रहेंगी।
  • अग्निशमन विभाग ने 12 बड़े तो 25 छोटे फायर टेंडर तैनात करेगा।
  • गंगा में 24 घंटे 90 नाव मौजूद हैं। जिन पर पुलिस कर्मी व एक गोताखोर तैनात रहेंगे।
  • गुमशुदा बच्चों को तलाश करने के लिए लगभग 450 स्काउट काम करेंगे।
  • पूरे मेले पर नजर रखने के लिए 35 वाच टावर मौजूद रहेंगे हैं।
  • मेले में 10 बेड का अस्पताल है, जहां 40 चिकित्सकों की तैनाती की गई है।
  • तिगरी मेले में निर्बाध बिजली आपूर्ति का आदेश बिजली विभाग ने जारी किया है।
  • पिछले साल 25 लाख से अधिक श्रद्धालु मेले में पहुंचे थे। इस बार संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
  • सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर मेले में लोगों को जागरूक किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।