विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दूधिया रोशनी से जगमगाएगा तिगरी गंगा मेला! 12 हजार लाइटें और हैवी जनरेटर बदल देंगे रात का नजारा

Published: Mon, 16 Nov 2026 12:27 PM (IST)

अमरोहा के तिगरी गंगा मेले में इस बार रोशनी की विशेष व्यवस्था की जा रही है। मेले को दूधिया रोशनी ...और पढ़ें

गजरौला तिगरी मेले में झूले तैयार करते कारीगर और बाजार में लगी भीड़। जागरण

गजरौला तिगरी मेले में झूले तैयार करते कारीगर और बाजार में लगी भीड़। जागरण

HighLights

  1. पांच हजार ट्यूबलाइट और सात हजार बल्ब भी लगेंगे

जागरण संवाददाता, अमरोहा। तिगरी गंगा मेले में इस बार रोशनी की विशेष व्यवस्था की जा रही है। मेले को दूधिया रोशनी से जगमग करने के लिए 400 केवीए और तीन 63 केवीए क्षमता के जनरेटर लगाए जाएंगे। बिजली आपूर्ति सुचारु बनाए रखने के लिए मेला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

मेला क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। मुख्य मार्गों, घाटों, पार्किंग स्थलों, मेला परिसर और प्रमुख आवागमन वाले रास्तों पर रोशनी की व्यवस्था की जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को रात के समय किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

जनरेटरों की व्यवस्था होने से बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में भी मेले की रोशनी बरकरार रखने में मदद मिलेगी। विशेष रूप से गंगा घाटों और श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले स्थानों पर पर्याप्त प्रकाश उपलब्ध कराने की योजना है।

इससे न केवल मेले की भव्यता बढ़ेगी, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। मेला प्रशासन का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को गंगा स्नान, पूजा-अर्चना और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान बेहतर सुविधाएं मिलें।

बिजली और प्रकाश व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेले में पांच हजार ट्यूबलाइटों, सात हजार बल्बों, 600 फोक्स और 100 हाईपर लाइटों से पूरे मेला परिसर को रोशन किया जाएगा। इतनी बड़ी संख्या में लगाई जा रही रंग-बिरंगी लाइटों से गंगा मेला स्थल दूधिया रोशनी से जगमगा उठेगा।

 

तिगरी गंगा मेला के लिए इस बार प्रकाश की उचित व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिहाज से मुख्य मार्ग पर लगे बिजली के खंभों पर पालिथीन लगवा दी गई है। मेला स्थल के आसपास वाले गांवों में बिना रोस्टिंग और बिना कटौती के 24 घंटे उपलब्ध कराई जाएगी।

- नीरज यादव, अधिशासी अभियंता गजरौला।


यह भी पढ़ें- तिगरी मेले में व्यस्त रहे आला अफसर, उधर रात भर जाम से कराहता रहा अमरोहा; नो-एंट्री खुलते ही थम गए वाहनों के पहिये

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।