विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Tigri Mela: तिगरी मेले की तैयारियों के बीच बढ़ा जलस्तर, ट्रैक्टर-बाइक दलदल में फंसे, श्रद्धालुओं की बढ़ सकती है टेंशन

Published: Thu, 05 Nov 2026 01:03 PM (IST)

उत्तर भारत के प्रसिद्ध तिगरी गंगा मेले की तैयारियां तेजी से चल रही हैं, लेकिन सेक्टर 17 से 24 तक ...और पढ़ें

गजरौला तिगरी में सड़क पर हो रही दलदल। सौ ग्रामीण

गजरौला तिगरी में सड़क पर हो रही दलदल। सौ ग्रामीण

HighLights

  1. वाटर लेवल अधिक होने से धंस रहीं सड़कें, दलदल में फंस रहे ट्रैक्टर और बाइक

  2. समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो श्रद्धालुओं को भी उठानी पड़ेगी परेशानी

संवाद सहयोगी, गजरौला (अमरोहा)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध तिगरी गंगा मेले की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। प्रशासन की ओर से मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए निर्माण कार्य कराया जा रहा है। हालांकि, सेक्टर 17 से 24 तक अधिक वाटर लेवल के चलते सड़कों पर बनी दलदल मुसीबत बन गई है।

स्थिति यह है कि निर्माण सामग्री लेकर पहुंच रहे ठेकेदारों के ट्रैक्टर और मेला क्षेत्र का जायजा लेने जा रहे युवकों की बाइक तक दलदल में फंस रही हैं। ऐसे में समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी उठानी पड़ेगी।

04JPN_24_04112026_342

मेला क्षेत्र के सेक्टर 17 से 24 तक सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है। जमीन में पानी का स्तर अधिक होने के कारण कई स्थानों पर मिट्टी दलदल में तब्दील हो गई है। इससे निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है।

सड़क निर्माण के लिए सामग्री लेकर पहुंचने वाले ट्रैक्टर भी दलदल में धंस रहे हैं। वहीं, मेले में अपने लिए जगह देखने पहुंच रहे युवकों को बाइक निकालने में दिक्कत हो रही है।

स्थानीय स्तर पर जलस्तर कम करने की व्यवस्था किए जाने का सुझाव दिया जा रहा है, जिससे दलदल से राहत मिलने के साथ ही निर्माण कार्य में तेजी आ सके।

उधर, श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए मेला क्षेत्र में विभिन्न मार्गों का निर्माण कराया जा रहा है। गंगा रोड, वीआइपी रोड और सदर बाजार की सड़क का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। अन्य सेक्टरों में भी निर्माण कार्य जारी है।

मेले में मनोरंजन के लिए झूले लगाने का काम भी शुरू हो गया है। संचालक अपने-अपने झूले खड़े करने में जुटे हैं। इसके अलावा मेला क्षेत्र में अस्थायी निर्माण और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।

कोतवाली के लिए टीन फेंसिंग लगाई जा रही है, जबकि जिला पंचायत के लिए भी फेंसिंग लगाने का कार्य चल रहा है। प्रशासनिक अधिकारी लगातार मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं। तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठकें भी की जा रही हैं, जिससे मेले के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

 

यह भी पढ़ें- तिगरी गंगा मेला 2026: इस बार महापुरुषों के नाम पर होंगे 21 घाट, 12 घंटे मिलेगी बिना रुकावट बिजली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।