तिगरी गंगा मेला 2026: इस बार महापुरुषों के नाम पर होंगे 21 घाट, 12 घंटे मिलेगी बिना रुकावट बिजली
अमरोहा में तिगरी गंगा मेला की तैयारियां जोरों पर हैं, जहां 21 घाटों का निर्माण महापुरुषों के नाम पर किया ...और पढ़ें

तिगरी मेला
HighLights
15 से 24 नवंबर तक शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक नहीं कटेगी बिजली
जागरण संवाददाता, अमरोहा। तिगरी गंगा मेला की तैयारियां तेजी के साथ चल रही हैं। प्रशासन द्वारा सड़कों के निर्माण से लेकर मेला को सेक्टरों में विभाजित करने का काम चल रहा है। इसके साथ ही उसके द्वारा घाटों का निर्माण भी किया जाएगा। मेला में 21 घाट बनाए जाएंगे। प्रत्येक घाट का नाम महापुरुषों के नाम पर रखा जाएगा।
पिछले साल की तरह इस बार भी तिगरी गंगा मेला की तैयारियों को परवान चढ़ाने में प्रशासन जुटा है। यहां बता दें कि गत वर्ष मेला में 21 घाट बनाए गए थे। अबकी बार भी उनकी संख्या इतनी ही रहेगी। हर घाट का नाम अलग-अलग और महापुरुषों के नाम पर होगा।
मेलाधिकारी गरिमा सिंह ने बताया कि घाटों के निर्माण का कार्य चल रहा है। गन्ने की फसल को भी कटवाया जा रहा है। करीब डेढ़ सौ बीघा फसल कटवाई जा रही है।
इसके बाद उसको समतल बनाने की कार्रवाई की जाएगी। टेंट सिटी बसाने के लिए ठेकेदार को जमीन उपलब्ध करवाई जाएगी। सरकारी व अन्य टेंट लगाने की प्रकि्रया चल रही है। सेक्टर आदि विभाजित कर दिए गए हैं।
बिजली की रोशनी से जगमग होगा तिगरी गंगाधाम, 10 घंटे मिलेगी निर्बाध आपूर्ति
कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर तिगरी गंगाधाम में तैयारियां तेज हो गई हैं। मेले को रोशनी से जगमग करने के लिए बिजली विभाग ने भी कमर कस ली है। विभाग की ओर से 15 नवंबर से 24 नवंबर तक तिगरी गंगाधाम में शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। इस दौरान बिजली कटौती नहीं होगी।
गजरौला के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा मेले को देखते हुए तिगरी गंगाधाम की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाया जा रहा है।
15 नवंबर से 24 नवंबर तक प्रतिदिन शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक लगातार बिजली दी जाएगी। इस दौरान आपूर्ति में कोई ब्रेक नहीं लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ तिगरी गंगाधाम के स्थानीय लोगों के साथ ही मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को भी मिलेगा। मेले में रोशनी की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभाग पूरी तरह अलर्ट है।
यह भी पढ़ें- Tigri Ganga Mela 2026: इस बार बदलेगा तिगरी मेले का स्वरूप, श्रद्धालुओं के लिए 400 बीघा जमीन पर सजेंगे तंबू