विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Tigri Mela 2026: 600 हेक्टेयर में बस रही टेंट सिटी, 40 लाख श्रद्धालुओं के लिए 24 घाट और 6 महाराजा टेंट तैयार

Published: Sun, 15 Nov 2026 08:10 PM (IST)

राजकीय तिगरी गंगा मेला 2026 की तैयारियां तेजी से चल रही हैं, जिसमें अधिकारियों के लिए छह महाराजा टेंट और ...और पढ़ें

तिगरी मेले में लगे झूले । जागरण

तिगरी मेले में लगे झूले । जागरण

HighLights

  1. अधिकारियों के ठहरने के लिए बनेंगे 447 स्विस काटेज और 869 ईपी टेंट

  2. 40 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान, 24 घाटों पर स्नान की व्यवस्था

जागरण संवाददाता, अमरोहा। राजकीय तिगरी गंगा मेला-2026 की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। करीब 600 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बसने वाले मेला स्थल पर अधिकारियों और कर्मचारियों के ठहरने के लिए टेंट व कॉटेज लगाए जा रहे हैं। मंडलायुक्त, डीआइजी, जनपद न्यायाधीश, डीएम और एसपी के ठहरने के लिए छह महाराजा टेंट बनाए जा रहे हैं।

वहीं, अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 447 स्विस काटेज और 869 ईपी टेंट की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा वीवीआइपी और वीआइपी के लिए भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

तिगरी में प्रशासन द्वारा लगाए गए तंबू । जागरण

मेले में श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने और रात के समय आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए करीब 22 किलोमीटर सड़कों के किनारे फोकस लाइट लगाई जा रही हैं। प्रशासन का दावा है कि एक-दो दिन में लाइट लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद पूरा मेला क्षेत्र रोशनी से जगमग हो उठेगा।

मेलाधिकारी गरिमा सिंह ने बताया कि मेले में आने वाले जनप्रतिनिधियों और वीआइपी के ठहरने की व्यवस्था की जिम्मेदारी अपर मुख्य अधिकारी को सौंपी गई है। वहीं, मंडलायुक्त समेत अन्य प्रशासनिक और न्यायिक अधिकारियों के ठहरने की व्यवस्था मेला मजिस्ट्रेट सुनिश्चित कराएंगे।

गंगा में नाव और मोटरबोट से होगी निगरानी

तिगरी गंगा मेला में इस बार करीब 40 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। उनके स्नान के लिए गंगा किनारे 24 घाट तैयार किए जा रहे हैं। स्नान के दौरान किसी भी तरह की अनहोनी रोकने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

तिगरी मेला कोतवाली में लगा गुब्बारा । जागरण

गंगा में निगरानी के लिए 31 नाव और छह मोटरबोट लगाई जाएंगी। इसके अलावा 35 मल्लाह और 15 गोताखोर भी तैनात रहेंगे। नाव और मोटरबोट के माध्यम से गंगा में लगातार निगरानी की जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

वीआइपी प्रभारी बनाए धनौरा तहसीलदार

मेले में आने वाले वीआइपी और वीवीआइपी के आगमन, ठहराव और वापसी की व्यवस्था के लिए तहसीलदार धनौरा मूसाराम को प्रभारी बनाया गया है। वह गजरौला चौपला से मेला स्थल तक उनके आवागमन के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएंगे।

Number Game_ Fairground Safety in Numbers

वहीं, मेले में लगने वाली प्रदर्शनी और सजावट की जिम्मेदारी सीडीओ को सौंपी गई है। ईओ नगर पालिका अमरोहा दिनेश कुमार को सह प्रभारी नामित किया गया है।

झूला संचालकों को देना होगा सुरक्षा प्रमाण पत्र

मेले में मनोरंजन के लिए झूले और दुकानें सजने लगी हैं। झूलों की तकनीकी और विद्युत सुरक्षा की जांच कराई जाएगी। उपायुक्त राज्य कर राजेश कुमार मौर्य को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह झूलों की जांच कराने के साथ संचालकों से सुरक्षा संबंधी प्रमाण पत्र भी प्राप्त करेंगे। इसके लिए वह मेले में ही कैंप करेंगे।

18 व 19 महिला घाट बनाए, बीडीओ को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी

गंगा किनारे महिलाओं के स्नान के लिए 18 और 19 नंबर घाट आरक्षित किए गए हैं। इन घाटों पर महिलाओं की सुरक्षा, शांति व्यवस्था और अन्य आवश्यक इंतजामों की जिम्मेदारी बीडीओ प्रतिभा अग्रवाल को सौंपी गई है। उन्हें सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। वह इन घाटों पर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगी।

यह भी पढ़ें- Tigri Ganga Mela: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात, 200 मीटर लंबे पांटून पुल से जुड़ेंगे तिगरी और गढ़मुक्तेश्वर मेले

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।