विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Tigri Mela 2026: तिगरी गंगा मेला का नक्शा तैयार, 5 KM के दायरे में बसेगा मेला; जानें मुख्य स्नान की तारीख

Published: Fri, 16 Oct 2026 07:18 PM (IST)

अमरोहा में राजकीय तिगरी गंगा मेला की तैयारियां तेज हो गई हैं। लोक निर्माण विभाग ने मेला का नक्शा तैयार ...और पढ़ें

तिगरी गंगा मेले के लिए तैयार किया गया नक्शा।

तिगरी गंगा मेले के लिए तैयार किया गया नक्शा।

HighLights

  1. एडीएम वित्त एवं राजस्व को बनाया गया मेलाधिकारी, एएमए को सहायक की जिम्मेदारी

जागरण संवाददाता, अमरोहा। प्रशासन ने राजकीय तिगरी गंगा मेला की तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रत्येक विभाग ने कामों के टेंडर निकाल दिए हैं। लोक निर्माण विभाग ने मेला का नक्शा तैयार कर अधिकारियों को सौंप दिया है। जिसके आधार पर मेला को सजाने और संवारने का काम किया जाएगा।

लेखपालों ने मेला के लिए जमीन को चिन्हित करने का कार्य छेड़ दिया है। तेजी के साथ राजस्व विभाग की टीम मेलास्थल पर कार्य करने लगी हैं। इसके अलावा किसानों से फसलों के कटान के लिए भी कहा जा रहा है। एडीएम वित्त एवं राजस्व को मेलाधिकारी नामित किया गया है।

तिगरी गंगा मेला का मुख्य स्नान कार्तिक पूर्णिमा पर होता है। इस बार 24 नवंबर को मुख्य स्नान रहेगा। 15 नवंबर से मेला में श्रद्धालुओं के आने-जाने का सिलसिला चलने लगेगा।

इससे पहले ही प्रशासन मेला की तैयारियों को पुख्ता करने में जुट गया है। उसके द्वारा साफ-सफाई, सड़कों के निर्माण, शौचालय व टेंट आदि की व्यवस्थाओं को पूरा करने के लिए टेंडर निकाले जा चुके हैं।

ठेकेदार का चयन होते ही तिगरी में व्यवस्थाओं पर कार्य प्रारंभ हो जाएगा। डीएम डा.नितिन गौड़ भी मेला की तैयारियों की बराबर समीक्षा कर रहे हैं। डीएम ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह को मेलाधिकारी बनाया है।

जबकि, एएमए जिला पंचायत राकेश कुमार यादव को सहायक मेलाधिकारी तथा एसडीएम धनौरा को अपर मेलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी है। करीब पांच किलो मीटर के दायरे में मेला बसेगा।

लोक निर्माण विभाग द्वारा मेला का नक्शा तैयार कर लिया गया है। जिसके तहत ही व्यवस्थाओं को पूरा किया जाएगा। सेक्टर व सड़कों तथा तंबुओं के निर्माण का काम होगा।

 

मेला स्थल पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। लेखपालों को जमीन चिन्हित व उसको खाली करवाने के लिए कहा गया है। टेंडर निकाले गए हैं। ठेकेदारों के चयन होते ही व्यवस्थाओं पर कार्य शुरू होगा।

- गरिमा सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व


यह भी पढ़ें- गाड़ी-बंगला और सरकारी नौकरी... फिर भी ले रहे थे गरीबों का राशन! अमरोहा में 8,900 से ज्यादा कार्ड रद्द