विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जहां नजर गई वहां दिखे श्रद्धालु: हर-हर गंगे के जयकारों से गूंजा तिगरी घाट, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

Published: Tue, 24 Nov 2026 04:35 PM (GMT+05:30)

लाखों श्रद्धालुओं ने गजरौला के तिगरी गंगा घाट पर सोमवार को गंगा स्नान किया, जहां हर-हर गंगे के जयकारों से पूरा तट गूंज उठा। भोर से दोपहर तक चले स्नान के साथ पूजा-अर्चना, मुंडन संस्कार और तिगरी मेले में खरीदारी व मनोरंजन का भी आनंद लिया गया।

तिगरी मेले में कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करते श्रद्धालु। जागरण

तिगरी मेले में कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करते श्रद्धालु। जागरण

HighLights

  1. भोर से दोपहर तक चलता रहा स्नान का सिलसिला पूजा-अर्चना और मुंडन संस्कारों से भक्तिमय हुआ पूरा घाट

संवाद सहयोगी, गजरौला (अमरोहा)। अटूट आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा सोमवार को तिगरी गंगा घाट पर देखने को मिला। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के उमड़े जनसैलाब से पूरा गंगा तट भक्तिमय हो उठा। घाट पर चारों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आ रही थी। दूर से देखने पर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानो गंगा का पूरा तट श्रद्धालुओं के सिरों से ढक गया हो। हर तरफ मां गंगा के जयकारे, घंटियों की गूंज और भक्ति के स्वर सुनाई दे रहे थे।

सुबह करीब 10 बजे श्रद्धालु अपने-अपने तंबुओं से निकलकर गंगा स्नान के लिए घाटों की ओर पहुंचने लगे। इसके बाद स्नान का सिलसिला दोपहर करीब दो बजे तक लगातार चलता रहा।

WhatsApp Image 2026-11-24 at 8.57.13 AM

महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सभी ने पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ मां गंगा की पावन धारा में डुबकी लगाई। श्रद्धालु ''जय गंगे मां'' और ''हर-हर गंगे'' के जयकारे लगा रहे थे।

WhatsApp Image 2026-11-24 at 8.54.18 AM

हर चेहरे पर श्रद्धा और मन में मां गंगा के प्रति अटूट विश्वास दिखाई दे रहा था। साथ ही घाटों पर धार्मिक अनुष्ठानों की भी धूम रही। अनेक श्रद्धालुओं ने पुरोहितों के माध्यम से विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई।

WhatsApp Image 2026-11-24 at 8.54.17 A

कहीं छोटे-छोटे बच्चों का मुंडन संस्कार कराया जा रहा था तो कहीं श्रद्धालु सत्यनारायण भगवान की कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे थे।

23JPN_9_23112026_342

पुरोहित मंत्रोच्चार और पूजा-पाठ में लीन दिखाई दिए, वहीं श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होते रहे। ऐसा लग रहा था मानो पूरा तिगरी गंगा घाट मां गंगा की भक्ति में डूब गया हो।्सार

धु-संतों ने सूर्योदय के साथ किया गंगा स्नान

सेक्टर नंबर एक में ठहरे साधु-संतों ने भी सूर्योदय के साथ ही मां गंगा की पावन धारा में स्नान किया। संतों ने गंगाजल से जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे साधु-संत भी पूरे श्रद्धाभाव के साथ स्नान में शामिल हुए। उनके शिविरों में भी धार्मिक वातावरण बना हुआ है।

भक्ति के रंग में रंगा तिगरी मेला, बाजारों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

गंगा किनारे लगने वाले तिगरी मेले में भक्ति और उल्लास का रंग अब धीरे-धीरे गहराने लगा है। मेले के बाजारों में भी खूब चहल-पहल दिखाई देने लगी है। मेले का मुख्य आकर्षण सदर बाजार स्थित मीना बाजार और सदर चौक बना हुआ है।

23JPN_43_23112026_342

मीना बाजार में महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। सदर चौक पर छोटे-बड़े आकर्षक झूलों के साथ मौत का कुआं, ब्रेक डांस सहित कई रोमांचक झूले लगाए गए हैं।

23JPN_14_23112026_342

इनका आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बाजारों में खरीदारी के साथ खानपान का भी श्रद्धालु खूब आनंद ले रहे हैं। मेले में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की दुकानें सज गई हैं।

23JPN_10_23112026_342

बच्चे सॉफ्टी और आइसक्रीम का स्वाद चखते नजर आए, वहीं युवा और बड़े चाट-पकौड़ी सहित अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा रहे हैं। सदर चौक पर बच्चों ने ऊंट की सवारी कर मेले के आनंद को और यादगार बनाया।

उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, रोडवेज बसें रहीं फुल

मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने के साथ रोडवेज बसों में भी भारी भीड़ देखने को मिली। दीपदान के अवसर पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के चलते रोडवेज बसें यात्रियों से खचाखच भरी नजर आईं।

23JPN_31_23112026_342

मेले में श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए रोडवेज की अतिरिक्त बसें भी लगाई गई थीं, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण बसों में सीटें फुल रहीं।

यह भी पढ़ें- अमरोहा में बड़ी कार्रवाई: कागजों में चल रहे थे 25 मदरसे, विभाग ने बंद किए यू-डायस कोड; अब मान्यता पर भी लटकी तलवार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।