विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तिगरी गंगा मेले की रौनक बढ़ी: गंगा की रेती पर सजने लगी तंबुओं की नगरी, पहले से ही डेरा जमाने पहुंचे श्रद्धालु

Published: Thu, 12 Nov 2026 10:15 PM (IST)

गजरौला के तिगरी गंगा धाम मेले में श्रद्धालु समय से पहले ही पहुंचकर गंगा की रेती पर तंबू लगाकर जगह ...और पढ़ें

तिगरी मेला पर तंबू लगाकर बैठे श्रद्धालु । जागरण

तिगरी मेला पर तंबू लगाकर बैठे श्रद्धालु । जागरण

संवाद सहयोगी, गजरौला (अमरोहा)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध तिगरी गंगा धाम मेले में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। मेले में स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालु भीड़ बढ़ने से पहले ही अपनी जगह सुरक्षित करने में जुट गए हैं। खासकर गंगा की रेती में डेरा जमाने की चाहत रखने वाले श्रद्धालु तंबू लगाकर रहने की व्यवस्था कर रहे हैं।

जोगीपुरा निवासी नागेंद्र चौधरी ने भी मेले में पहुंचकर अपना तंबू लगा दिया है। वहीं, अमरोहा से आए किसान भूपेंद्र चौधरी अपने साथियों के साथ डेरा डाल चुके हैं।

82082632

गांव खनसाल निवासी मीना कुमारी भी ट्रैक्टर के साथ मेले में पहुंचकर अपना डेरा जमा चुकी हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि मेले में लाखों की भीड़ उमड़ती है, ऐसे में समय रहते जगह घेरना जरूरी है।

82082458

वरना बाद में मनपसंद स्थान मिलना मुश्किल हो जाता है। उधर, मेले को लेकर प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए मेले में कुल 24 सेक्टर बनाए जा रहे हैं।

82082791

जिनमें से 20 सेक्टर तैयार हो चुके हैं, जबकि चार सेक्टरों का काम अभी बाकी है। सेक्टर 20 तक प्रकाश व्यवस्था भी पूरी कर ली गई है। धीरे-धीरे मेले में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। आगामी स्नान पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं के गंगा में आस्था की डुबकी लगाने की संभावना को देखते हुए प्रशासन व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है।

150 कर्मचारियों ने संभाली तिगरी गंगा घाट की सफाई

गजरौला। तिगरी गंगा घाट पर लगे कूड़े के ढेर और प्राथमिक विद्यालय के पास जलभराव की समस्या को लेकर दैनिक जागरण में खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग में हलचल मच गई। खबर का संज्ञान लेते हुए पंचायत राज विभाग ने तिगरी गंगा घाट पर विशेष सफाई अभियान शुरू करा दिया है।

82082811

एसडीएम शैलेश दुबे की मौजूदगी में चलाए जा रहे इस अभियान में करीब 150 सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है। कर्मचारी गंगा घाट पर जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर को हटाने और घाट की साफ-सफाई में जुटे हुए हैं।

दैनिक जागरण में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए सफाई अभियान शुरू कराया। अधिकारियों का प्रयास है कि गंगा घाट पर स्वच्छता बनी रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। अभियान के तहत घाट को साफ-सुथरा बनाकर स्वच्छ वातावरण तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार गंगा एक्सप्रेस-वे: अमरोहा के किसानों को सर्किल रेट से चार गुणा अधिक मिलेगा मुआवजा, लखनऊ भेजा प्रस्ताव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।