विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार गंगा एक्सप्रेस-वे: अमरोहा के किसानों को सर्किल रेट से चार गुणा अधिक मिलेगा मुआवजा, लखनऊ भेजा प्रस्ताव

Published: Wed, 11 Nov 2026 09:40 PM (IST)

हरिद्वार गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए अमरोहा में भूमि अधिग्रहण की तैयारी चल रही है, जिसमें 52 गांवों के किसानों को सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा मिलेगा।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. हरिद्वार गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण की तैयारी।

  2. अमरोहा के 52 गांवों के किसानों को मिलेगा चार गुना मुआवजा।

  3. मुआवजे की दरें तय करने का प्रस्ताव यूपीडा लखनऊ भेजा।

जागरण संवाददाता, अमरोहा। हरिद्वार गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए प्रशासन भूमि अधिग्रहण की तैयारियों में जुट गया है। 52 गांवों के करीब 950 किसानों से जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। सर्किल रेट से चार गुणा दामों पर जमीन की खरीद की जाएगी।

मंडलायुक्त की संस्तुति पर जमीनों की दरों के निर्धारण के लिए प्रस्ताव उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) लखनऊ भेज दिया गया है। जैसे ही दरें तय होंगी वैसे ही जमीनों की खरीद और किसानों से सहमति के आधार पर बैनामा कराने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य पूरा

मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब सरकार द्वारा अमरोहा से हरिद्वार तक उसके विस्तारीकरण का कार्य किया जा रहा है। 147 किलो मीटर की दूरी को कम करने की कार्रवाई की जा रही है। इसमें जनपद के 52 गांवों के किसानों की जमीन जा रही है। इसमें 17 गांव हसनपुर व 35 गांव मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र के शामिल हैं।

प्रशासन ने किसानों के जमीनों के गाटों के मिलान का काम पूरा कर लिया है। गत 11 सितंबर को जनपदभर में जमीनों के नए सर्किल रेट की दरों को लागू कर दिया गया है। अब किसानों से जमीनों का बैनामा कराए जाएंगे।

फसलों, पेड़ों व बिजली के पोलों का सर्वे पूरा हो गया है। जिला विशेष अध्याप्ति अधिकारी करमेंद्र सिंह ने बताया कि जमीनों के दरों के निर्धारण के लिए मंडलायुक्त मुरादाबाद के जरिए यूपीडा को प्रस्ताव भिजवाया गया है।

यह हैं 52 गांव

रुखालू, शकरौली, गुलामपुर, भैंसरोली, बाईखेड़ा, लुहारी खादर, सोहरका, दीपपुर, आगापुर कला, मछरई, याकूबपुर, सेमला, बसेरा खुर्द, आलमपुर, आब्दीपुर, कटाई, पूठी।

अटाली मुरीदपुर, मीरपुर, बल्दाना असगरी अली खान, जलालपुर कला, झनकपुरी, बस्तौरा माफी, यकबगड़ी, बस्तौरा, शेखूपुर शुमाली, रायपुर शुमाली, देहरा घनश्याम, नंगलिया बहादरपुर, बैरमपुर भूड़, अफजलपुर लूट, मोहम्मदी माफी, हाशमपुर भूड़, कौराला, होशंगपुर उर्फ कटपुरा, चक कुआखेड़ा, कुआखेड़ा, बाखरपुर माफी, छज्जूपुरा माफी, भटौला शुमाली, टोनिया माफी, हैवतपुर चौधरियान, पेली, बढ़पुरा, खंडसाल, रसौती, वंशगोपाल पुर, डींगरा, पट्टीपारा माफी, पारा खालसा, वालीपुर।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।