आज स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, डीएम ने स्थानीय अवकाश किया घोषित; तिगरी मेला का मौका
अमरोहा में 25 नवंबर को गंगा मेला तिगरी के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी के आदेश पर जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में छुट्टी रहेगी।

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
गंगा मेला तिगरी के लिए 25 नवंबर को अवकाश घोषित
अमरोहा जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालय बंद रहेंगे
जिलाधिकारी के आदेश पर स्थानीय अवकाश में संशोधन
जागरण संवाददाता, अमरोहा। गंगा मेला तिगरी के अवसर पर 25 नवंबर को जनपद में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक शतानंद शर्मा ने आदेश जारी कर जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी के आदेश पर जनपद के स्थानीय अवकाश में संशोधन करते हुए 25 नवंबर, बुधवार को गंगा मेला तिगरी के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
डीआईओएस ने सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन, इंटर कॉलेज, संस्कृत माध्यमिक विद्यालय एवं सीबीएसई विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि 25 नवंबर को विद्यालयों में अवकाश सुनिश्चित करें।
तिगरी मेले से लौटने लगे श्रद्धालु, नौगावां रेलवे क्रासिंग पर लगा जाम
गंगा धाम तिगरी मेले से श्रद्धालुओं की घर वापसी शुरू हो गई है। मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रालियों और अन्य वाहनों के सहारे अपने घरों को लौटते नजर आए। श्रद्धालुओं की भीड़ और वाहनों की अधिक संख्या के चलते नौगावां रेलवे क्रासिंग के निकट लंबा जाम लग गया। इससे मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें- UP Cold Alert: दिसंबर में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, नवंबर में अभी तक सर्दी के तेवर नरम
ट्रैक्टर से लौट रहे लोग
गंगा स्नान और मेले में शामिल होने के बाद श्रद्धालुओं के लौटने का सिलसिला तेज हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर वापस लौट रहे हैं। इस दौरान नौगावां रेलवे क्रासिंग के आसपास वाहनों का दबाव बढ़ने से यातायात प्रभावित हो गया। क्रासिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में दोपहिया और चारपहिया वाहन भी फंस गए। काफी देर तक वाहन रेंगते रहे। मेले से श्रद्धालुओं की वापसी के चलते मार्ग पर दिनभर वाहनों का दबाव रहा।