विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महंगी दवाओं के खेल पर बड़ा प्रहार! निजी अस्पतालों को बनानी होगी पब्लिक वेबसाइट, अब छिपा नहीं सकेंगे असली दाम

Published: Mon, 23 Nov 2026 07:07 PM (IST)

निजी अस्पतालों को अब दवाओं की खरीद-बिक्री और कीमतों का पूरा ब्योरा सार्वजनिक वेबसाइट पर प्रदर्शित करना होगा। यह कदम मरीजों को महंगी दवाओं से बचाने और पारदर्शिता लाने के लिए उठाया गया है, जिसके उल्लंघन पर कार्रवाई होगी।

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. पब्लिक वेबसाइट का लिंक मेडिकल स्टोर के काउंटर पर करना होगा प्रदर्शित

  2. हर जनरेटिक ब्रांड, मैन्युफैक्चरिंग व खरीद और विक्रय का भी देना होगा हिसाब

जागरण संवाददाता, अमरोहा। प्रदेशभर में सस्ती दवाओं को महंगे दामों में बेचने का खेल खुलने के बाद शासन सख्त हो गया है। उसने निजी अस्पतालों में संचालित मेडिकल स्टोर संचालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उनको पब्लिक वेबसाइट बनाने और उसका लिंक मेडिकल स्टोर के काउंटर पर प्रदर्शित करने के लिए कहा गया है। ताकि, कोई भी मरीज दवाइयों के बारे में पूरी जानकारी रख सके और उसके दाम भी जान सके।

इसके अतिरिक्त हर जनरेटिक दवा के ब्रांड, मैन्युफैक्चरिंग व कितने में खरीदी और विक्रय की, का भी उनको हिसाब देना होगा। दवाइयों के नाम और दाम भी काउंटर पर चस्पा करने होंगे।

इस आदेश को एक माह का समय बीत चुका है लेकिन, अभी तक किसी भी अस्पताल के मेडिकल स्टोर पर उसका पालन नहीं किया गया है। जिस पर औषधि विभाग ने कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है।

जनपद में करीब 150 से अधिक निजी अस्पताल संचालित हैं। इनमें से करीब 70 अस्पतालों में रिटेल के मेडिकल स्टोर संचालित हैं। जबकि, अन्य अस्पतालों में आइपीडी (इन पैटेंट डिपार्टमेंट) की व्यवस्था है।

यहां मरीज को भर्ती कर लेते हैं और दवाई का बिल में जोड़कर देते हैं। इनसे कोई भी हिसाब-किताब नहीं कर पाता था। दवाई कितनी महंगी दिखाई है, यह भी नहीं पूछ पाता था।

रिटेल मेडिकल स्टोर संचालक भी डाक्टर के पर्चे पर ही दवाई देकर वारे-न्यारे कर रहे हैं। सस्ती दवाओं को महंगे में बेच रहे हैं परन्तु सितंबर व अक्टूबर माह में प्रदेश स्तर पर इस तरह के तमाम प्रकरण सामने आए। जिस पर सरकार सख्त हो गई।

यूपीएफएसडीए रोशन जैकब ने गत एक अक्टूबर निजी अस्पतालों में संचालित मेडिकल स्टोर के लिए आदेश जारी किया है। जिसके बाद से सभी में खलबली मची है।

औषधि निरीक्षक रुचि बंसल ने बताया कि निजी अस्पताल संचालक एक पब्लिक वेबसाइट बनाएंगे। जिसमें दवाइयों का पूरा ब्योरा होगा। खरीद और बिक्री भी उसमें रखी जाएगी। दवाई का नाम भी अंकित रहेगा।

इसके अलावा अन्य जानकारी भी उसमें रहेगी। इस वेबसाइट का लिंक दवा काउंटर पर प्रदर्शित करना होगा। यह लिंक क्यूआर कोड या एप के जरिए प्रदर्शित हो सकता है।

इसके अतिरिक्त बेची जाने वाली दवा का नाम और कीमत भी काउंटर पर प्रदर्शित करनी होगी। जेनरेटिक दवा के ब्रांड, मैन्युफैक्चरिंग, खरीद और विक्रय की स्थिति भी निर्धारित प्रारूप पर विभाग को उपलब्ध करानी होगी।

छह अक्टूबर को आदेश सभी निजी अस्पतालों के मेडिकल स्टोर संचालकों को भेज दिया गया था लेकिन, अभी किसी ने प्रारूप पर जानकारी नहीं दी है। इसलिए जल्द ही सख्त कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें- अमरोहा में बड़ी कार्रवाई: कागजों में चल रहे थे 25 मदरसे, विभाग ने बंद किए यू-डायस कोड; अब मान्यता पर भी लटकी तलवार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।