विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऊपर लदी थी लकड़ी, नीचे छिपा था बड़ा राज; पुलिस की चेकिंग में पकड़ा गया कालाबाजारी का अनोखा तरीका

Published: Thu, 12 Nov 2026 01:47 PM (IST)

पुलिस ने हसनपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहन चेकिंग के दौरान लकड़ी के नीचे छिपाकर ले जाए जा रहे 38 ...और पढ़ें

गाड़ी में लकड़ी के गुटकों के नीचे रखे सिलेंडर

गाड़ी में लकड़ी के गुटकों के नीचे रखे सिलेंडर

संवाद सहयोगी, हसनपुर (अमरोहा)। कोतवाली पुलिस ने गंगा एक्सप्रेसवे के टी प्वाइंट पर वाहन चेकिंग के दौरान गैस सिलिंडरों से भरी पिकअप को पकड़ लिया। सूत्रों के मुताबिक सिलिंडर काला बाजारी के लिए दिल्ली एवं एनसीआर में ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने दो आरोपितों को भी हिरासत में लिया है।

मंगलवार देर रात्र कोतवाली पुलिस गंगा एक्सप्रेसवे के टी प्वाइंट पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक पिकअप को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें नीचे गैस से भरे हुए 38 सिलिंडर तथा ऊपर से लकड़ी का गुटका भरा हुआ था।

पुलिस पिकअप को कोतवाली ले गई तथा आपूर्ति विभाग को मामले की जानकारी दी। बुधवार को पूर्ति निरीक्षक कमलेश कुमार झा ने कोतवाली पहुंचकर सिलिंडरों की जांच की।

जांच में इंडियन, भारत एवं एचपी कंपनी के कुल 38 सिलिंडर को नगर में स्थित सचिन इंडियन गैस एजेंसी के सुपुर्द कर दिया हैं। चर्चा है कि पकड़े गए लोग यहां से सिलिंडर ले जा दिल्ली और एनसीआर में महंगे दामों में कालाबाजारी करते हैं।

प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सरोहा ने बताया कि पकड़े गए सिलिंडरों की आपूर्ति विभाग के द्वारा जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार गंगा एक्सप्रेस-वे: अमरोहा के किसानों को सर्किल रेट से चार गुणा अधिक मिलेगा मुआवजा, लखनऊ भेजा प्रस्ताव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।