विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी गंगा घाट में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोर में सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी सुख-समृद्धि

By Digital DeskEdited By: Anshul Bhartariya
Published: Tue, 24 Nov 2026 01:09 PM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2026 01:11 PM (IST)

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अमरोहा के तिगरी गंगा घाट पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। भोर में सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि की कामना की गई, और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर तिगरीधाम में पवित्र गंगा नदी में स्नान करते नागा साधु

कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर तिगरीधाम में पवित्र गंगा नदी में स्नान करते नागा साधु

HighLights

  1. श्रद्धालुओं ने पुरोहितों और जरूरतमंदों को दिया दान

संवाद सहयोगी, गजरौला (अमरोहा)। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर तिगरी गंगा घाट श्रद्धा और भक्ति के सैलाब में सराबोर हो उठे। सोमवार मध्यरात्रि से ही गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। रात 12 बजे के बाद गंगा घाटों पर स्नान का सिलसिला शुरू हुआ, जो भोर होते-होते जनसैलाब में तब्दील हो गया।

घाटों पर दूर-दूर तक श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई और वातावरण गंगा मैया के जयकारों से भक्तिमय हो उठा। हर-हर गंगे के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई।

बुजुर्गों और बच्चों को स्वजन हाथ पकड़कर स्नान कराते नजर आए। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मां गंगा को प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। भोर में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।

WhatsApp Image 2026-11-24 at 9.52.12 AM

पुरोहितों से मंत्र-जाप और कथा श्रवण कराया, माथे पर चंदन व रोली का तिलक लगवाया। श्रद्धालुओं ने पुरोहितों और जरूरतमंदों को श्रद्धानुसार दान देकर पुण्य अर्जित किया। मंगलवार शाम तक गंगा स्नान का सिलसिला जारी रहा।

सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर निगरानी रही। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। प्रमुख घाटों और सदर चौक पर बनाए गए वाच टावरों से महिला पुलिस कर्मियों ने निगरानी की।

पीएसी के गोताखोर स्टीमर के माध्यम से घाटों पर गश्त करते रहे और श्रद्धालुओं को गहरे पानी में स्नान न करने की अपील की। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से मेले की गतिविधियों पर नजर रखी गई।

सादी वर्दी में पुलिस कर्मियों की तैनाती के साथ अश्वारोही दल, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और स्थानीय अभिसूचना इकाई की टीमों ने भी मेला क्षेत्र में भ्रमण कर संदिग्धों पर नजर रखी।

अधिकारियों ने किया घाटों और मेला क्षेत्र का निरीक्षण। डीएम नितिन गौड़, एसपी लाखन सिंह यादव, एएसपी अखिलेश भदौरिया, एडीएम गरिमा सिंह, एसडीएम शैलेश दुबे, सीओ अंजलि कटारिया और मेला प्रभारी बालेंद्र यादव सहित अधिकारियों ने घाटों एवं मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु स्नान व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रहा।

यह भी पढ़ें- अमरोहा के तिगरी गंगा मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, रंग-बिरंगी रोशनी में तंबुओं की नगरी का नजारा देख आप भी कह उठेंगे वाह!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।