कपड़े पसंद नहीं आने पर दुकानदार ने कसी फब्ती, विरोध करने पर गर्भवती महिला व देवरों पर धारदार हथियार से हमला
हसनपुर में कपड़े पसंद न आने पर हुए विवाद में एक दुकानदार ने गर्भवती महिला और उसके दो देवरों पर ...और पढ़ें

हसनपुर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिरोहा से कार्रवाई की मांग करते व्यापारी। जागरण
HighLights
आरोपितों पर कार्रवाई की मांग को लेकर व्यापारियों का कोतवाली में हंगामा, पुलिस ने दर्ज की हमलावरों पर रिपोर्ट
संवाद सहयोगी, हसनपुर (अमरोहा)। नगर में कपड़े खरीदने आईं भाभी व ननद ने सामान पसंद नहीं आने पर वापस लौटाया तो उन पर दुकानदार ने भद्दे कमेंट्स कर दिए। जिससे विवाद खड़ा हो गया। दुकानदार भाइयों ने अपने चाचा आदि को बुलाकर धारदार हथियार से युवक पर हमला कर दिया। जिसमें भाभी व दो देवर घायल हो गए।
दुकानदार पर सोने की चेन और अंगूठी भी छीनने का आरोप है। उधर घटना के विरोध में व्यापारियों ने देररात कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सरोहा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर निवासी मुस्कान अपनी ननद मेघा के साथ मंगलवार शाम करीब छह बजे नगर में पुराना डाकखाना पर स्थित अंसारी क्लाथ हाऊस (रजिया गारमेंट्स) पर आवश्यक खरीददारी के लिए पहुंची थीं।
सामान पसंद नहीं आने पर वह दुकान से बिना कुछ खरीदे चलने लगीं। आरोप है कि दुकानदार आफताब व आबिद ने मुस्कान के गर्भवती होने के बावजूद उन पर भद्दे कमेंट्स पास किए तथा विरोध करने पर अभद्रता की।
विवाद बढ़ने पर मुस्कान ने घटना की सूचना स्वजन को दी। जिस पर देवर रोहित व शिखर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दुकानदार से घटना के बारे में मालूमात की। आरोप है कि इसी बीच दुकानदार ने अपने तीन चाचा समेत पांच- छह अन्य लोगों को बुला लिया।
जिन्होंने रोहित व शिखर के साथ गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। रोहित के गले की सोने की चेन व शिखर की सोने की अंगूठी छीन ली। मारपीट में मुस्कान, रोहित और शिखर घायल हो गए।
उधर घटना की सूचना मिलने पर व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। वह एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे और हंगामा करते हुए आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।
पुलिस ने पीड़ित मुस्कान की तहरीर पर आफताब, आबिद, फिरोज, आसिफ, हाजी राजा मुहल्ला लालबाग को नामजद करते हुए पांच-छह अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
आरोपितों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ करने के साथ ही दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज देखकर घटना में शामिल आरोपितों की पहचान कर रही है। उधर घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।