गंगा में समाई 50 बीघा जमीन, अब फसलें कटवाकर और बुलडोजर चलाकर तैयार होगा कार्तिक पूर्णिमा मेला स्थल
गंगा में आई बाढ़ के कारण हसनपुर के पूठधाम-सतैड़ा और पौरारा गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा मेले की 50 बीघा ...और पढ़ें

पूठ धाम सतैड़ा में यहीं पर लगेगा कार्तिक पूर्णिमा का मेला। सौ. ग्रामीण
HighLights
पूठधाम-सतैड़ा और पौरारा गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां तेज
संवाद सहयोगी, हसनपुर (अमरोहा)। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान की तिथि नजदीक आते ही हसनपुर तहसील क्षेत्र में मेला आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। हालांकि, इस बार गंगा में आए उफान ने मेला आयोजकों की मुश्किल बढ़ा दी है। पूठधाम-सतैड़ा और पौरारा गंगा घाट के मेला स्थलों की करीब 50 बीघा जमीन गंगा के पानी में समा गई है।
ऐसे में दोनों स्थानों पर मेला लगाने के लिए प्रशासन को वैकल्पिक इंतजाम करने पड़ रहे हैं। पूठधाम-सतैड़ा में किसानों की फसल कटवाकर जमीन खाली कराई जाएगी, जबकि पौरारा घाट पर बुलडोजर से झाड़ियां और झुंड हटवाकर मेला स्थल तैयार किया जाएगा।
हसनपुर तहसील क्षेत्र के इन दोनों गंगा घाटों पर सदियों से कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का आयोजन होता आ रहा है। हर वर्ष पांच लाख से अधिक श्रद्धालु यहां पहुंचकर पतित पावनी मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हैं।
गंगा स्नान के साथ बच्चों के मुंडन संस्कार और पूर्वजों की स्मृति में दीपदान की परंपरा भी निभाई जाती है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समय रहते मेला स्थल तैयार करना प्रशासन के सामने चुनौती है।
दोनों स्थानों पर मेले की व्यवस्था ग्राम पंचायतों के माध्यम से कराई जाती है। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासक नियुक्त किए गए हैं।
ऐसे में विकास और व्यवस्थाओं से जुड़े कार्यों के लिए अधिकारियों से अनुमति लेना आवश्यक है। मेला स्थलों की व्यवस्था करने और रास्तों के गड्ढे भरवाने के लिए दोनों ग्राम पंचायतों के प्रशासकों की ओर से जी रामजी योजना के तहत प्रस्ताव भेजे गए हैं।
पौरारा के प्रशासक इशरत अली ने बताया कि शनिवार से मेला स्थल की सफाई और समतलीकरण का कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके लिए बुलडोजर मशीन मंगाई गई हैं।
तहसील क्षेत्र के पूठधाम-सतैड़ा और पौरारा गंगा घाट पर लगने वाले दोनों मेलों की तैयारियां कराई जा रही हैं। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराकर दोनों स्थानों पर भव्य मेले आयोजित कराए जाएंगे।
- हिमांशु उपाध्याय, एसडीएम, हसनपुर।
यह भी पढ़ें- Tigri Ganga Mela: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात, 200 मीटर लंबे पांटून पुल से जुड़ेंगे तिगरी और गढ़मुक्तेश्वर मेले
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।